Ayodhya Deepotsav: जगमग हुई अयोध्या, सरयू नदी तट पर लाखों दीये प्रज्ज्वलित
Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपावली के खास मौके पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहला दीपोत्सव मनाया जा रहा है। आज अयोध्या में 'दीपोत्सव' के दौरान सरयू नदी के किनारे घाटों को रोशन करने के लिए 25 लाख दीये जलाए गए। जो कि नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेगा। इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अयोध्या में उपस्थित हैं।

ऐसे में अयोध्या के 'दीपोत्सव' से जुड़े तमाम पल-पल के अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
अयोध्या दीपोत्सव 2024: कायम हुआ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश: अयोध्या दीपोत्सव 2024 के दौरान एक साथ 1121 लोगों द्वारा एक साथ आरती किए जाने और 25 लाख 12 हजार 585 दीपक एक साथ प्रज्वलित करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाण प्राप्त किए।
पूरी दुनिया देख रही है, दीपोत्सव का भव्य आयोजन: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दीपोत्सव का यह भव्य और दिव्य आयोजन आज पूरी दुनिया देख रही है... मैं इस अवसर पर सबको हृदय से बधाई देता हूं... सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीनतम मानवता का धर्म है। जियो और जीने दो की प्रेरणा देने वाला धर्म है... वे ताकतें जो आज भारत को कमजोर करना चाहती हैं, वे समाज को बांटने का काम उसी रूप में कर रहे हैं जैसे कभी त्रेतायुग में रावण और उसके अनुयायी कर रहे थे... कोई जाती के नाम पर, कोई क्षेत्र के नाम पर, कोई भाषा के नाम पर, कोई परिवार के नाम पर, समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है, उसके माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। ये दीपोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देने का एक नया अवसर है।"
सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया-सीएम
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया। जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है।"
अयोध्या में 2017 से पहले बिजली नहीं थी-योगी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। ये डबल इंजन की सरकार है, हम जो कहते हैं वो करते हैं। अयोध्या में 2017 से पहले बिजली नहीं थी। जिन लोगों ने राम की उपेक्षा की थी, जिन लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे, वो सिर्फ भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल नहीं उठा रहे थे, वो सनातन धर्म के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे, वो आपके अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे, वो आपकी विरासत पर सवाल उठा रहे थे।"
'राम मंदिर के साथ ही भारत का सूर्य फिर उदय'
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में उस ध्वजा के चढ़ने के साथ ही भारत का सूर्य फिर उदय हो गया है। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार के कार्यों के कारण दुनिया का भारत की ओर देखने का नजरिया बदला है। भारत के योग, आयुर्वेद, गौ माता, चिकित्सा पद्धति, विज्ञान, दर्शन, संस्कृति की पूरी दुनिया में महत्वता स्थापित हो रही है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस संकल्प के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
'500 साल जब राम लला के मंदिर को तोड़ा गया'
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "500 साल पहले जब राम लला के मंदिर को तोड़ा गया होगा उससे पहले भी सनातन के मानबिंदु की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने अपने जीवन को समर्पित किया। लेकिन जब 1528 में मीर बाकी ने भगवान राम के मंदिर को तोड़ा तब से भारत के सौभाग्य का सूर्य अस्त हो गया। तब से लेकर हम निरंतर पतन के रास्ते पर चलते हुए उस मुकाम पर आ गए थे कि भारत की पहचान की पूरे विश्व में भूली-बिसरी हो गई थी।"
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज अयोध्या में 500 सालों की तपस्या को पूरा करते हुए भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद, लोकार्पण के बाद भव्य दीपोत्सव का यह पहला कार्यक्रम है...हम सब जानते हैं कि 2017 के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या धाम का चतुर्मुखी विकास हुआ है। मैं सभी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव पर्व की बधाई देता हूं।"
अयोध्या: कलाकारों के रथ को खींचा
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में #दिवाली समारोह के हिस्से के रूप में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकारों के रथ को खींचा।
योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों का स्वागत किया
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण करने वाले कलाकारों का स्वागत किया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं।
अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे सीएम योगी
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंचे। यहां एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें रामायण को दर्शाने वाली कई कलाकृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं।
'दीपोत्सव' कार्यक्रम पर सांसद अवधेश प्रसाद
'दीपोत्सव' कार्यक्रम पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "भाजपा इस त्योहार का राजनीतिकरण कर रही है और लोगों को बांट रही है। मुझे दीपोत्सव के लिए कोई पास या निमंत्रण नहीं मिला है। यह त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं है। मैं आज अयोध्या जाऊंगा। मुझे दीपोत्सव के लिए कोई पास या निमंत्रण नहीं मिला है।"
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, दीपोत्सव में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 'दीपोत्सव' में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। आज अयोध्या में 'दीपोत्सव' के दौरान सरयू नदी के किनारे घाटों को रोशन करने के लिए 25 लाख दीये जलाए जाएंगे।
'झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस ने अपनी शिकायतें दी थी'
अंबाला: चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करने पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा, "झूठ की बुनियाद पर कांग्रेस ने अपनी शिकायतें दी थी और कांग्रेस का यह चरित्र भी है कि जब वो हारते हैं तो EVM को दोष देते हैं आर जब जीतते हैं तब इन्हें EVM याद नहीं आती...चुनाव आयोग ने इनकी सभी शिकायतों का जवाब दिया है और कहा है कि बिना वजह इस तरह की बातें नहीं उठानी चाहिए, इससे माहौल खराब होता है।"
दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध पर केजरीवाल का बयान
दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी कहा है कि प्रदूषण को देखते हुए हमें पटाखे नहीं जलाने चाहिए, हमें दीये जलाने चाहिए। यह रोशनी का त्योहार है, पटाखों का नहीं। ऐसा नहीं है कि हम किसी पर एहसान कर रहे हैं। जो भी प्रदूषण होगा, उसका खामियाजा हमारे बच्चों को भुगतना पड़ेगा, इसलिए इसमें कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं है। सबकी जान जरूरी है।"
एमसीडी सफाई कर्मचारियों के खातों में पहुंची सैलेरी
दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिवाली को ध्यान में रखते हुए करीब 64,000 अस्थायी और स्थायी एमसीडी सफाई कर्मचारियों के खातों में नवंबर का वेतन पहुंच गया है। उन्हें जो वेतन 7 नवंबर तक मिलना था, वह उनके खातों में पहुंच चुका है ताकि वे अपने बच्चों और परिवार के साथ अच्छी दिवाली मना सकें। करीब 23 करोड़ रुपए का दिवाली बोनस भी उनके बैंक खातों में पहुंच गया है।"
अयोध्या में 25 लाख दीए जलाए जाएंगे
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा, "तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 25 लाख दीए जलाए जाएंगे। मुख्य रूप से 3 स्थलों पर दीपक लगाए गए हैं...आरती मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगी। लाइट एंड साउंड शो भी होगा। इस बार ड्रोन शो भी किया जाएगा..."
READ MORE
More From
-
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications