Smriti Mandhana Net Worth: ऐसे करोड़ों की कमाई करती हैं स्मृति मंधाना, बॉयफ्रेंड से कितनी हैं अमीर?
Smriti Mandhana Net Worth: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड की महिलाओं के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने 2-1 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। इस जीत में स्मृति मंधाना का शानदार शतक भी शामिल रहा, जिसकी बदौलत भारतीय टीम न्यूजीलैंड द्वारा 233 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्मृति मंधाना के शतक ने टीम को सीरीज में जीत दिलाई। इसके साथ ही मंधाना वनडे शतकों के मामले में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बन गईं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक के साथ मंधाना ने अब अपने 88 मैचों के वनडे करियर में 8 शतक बना लिए हैं, जिससे उनके कुल रन 45.00 की औसत के साथ 3,690 हो गए हैं।

शतकों के मामले में मंधाना ने की दिग्गजों की बराबरी
शतकों के मामले में अब स्मृति मंधाना लॉरा वोल्वार्ड्ट, करेन रोल्टन, स्टेफ़नी टेलर और सोफी डिवाइन जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बराबर आ गई हैं। अपने शतकों के अलावा मंधाना ने 27 अर्धशतक भी बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च वनडे स्कोर 136 रन रहा है। भारतीय महिला वनडे शतक बनाने वालों की लिस्ट में मंधाना के बाद पूर्व कप्तान मिताली राज हैं, जिन्होंने 232 वनडे में 7 शतक लगाने का कारनामा किया।
बॉयफ्रेंड से कितनी हैं अमीर?
बता दें कि डब्ल्यूपीएल की इतिहास में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने ऑक्शन में स्मृति मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति मंधाना की कुल नेटवर्क 33 करोड़ 29 लाख रुपये हैं। वहीं उनके सिंगर बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की नेटवर्क की बात करें तो उनकी नेटवर्क 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
ऐसे करती हैं करोड़ों की कमाई
बीसीसीआई के साथ मंधाना ग्रेड ए अनुबंध से आती है, जिससे उन्हें 50 लाख रुपये का वार्षिक वेतन मिलता है। इसके साथ ही मैच फीस और हीरो मोटोकॉर्प, बूस्ट और हुंडई सहित विभिन्न ब्रांडों के साथ एंडोर्समेंट से उनकी कमाई होती है। जीक्यू इंडिया और फाइनेंशियल एक्सप्रेस जैसे स्रोतों द्वारा भी वह पैसे कमाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications