Happy Choti Diwali 2024: 'प्रेम से सबके दिल को भर दें', अपनों को भेजें ये संदेश
Happy Choti Diwali 2024: 5 दिवसीय 'दिवाली' का आज दूसरा दिन है, जिसे कि 'छोटी दिवाली' या 'नरक चतुर्दशी' के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि आज के ही दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध करके पृथ्वीवासियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी।
ये दिन बहुत पावन है, आज लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं, इस दिन दीप जलाने का रिवाज़ है, जो मान्यता है कि घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।

आज के दिन आप लोगों को सुंदर संदेश भेजिए और इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना लीजिए क्योंकि कहा जाता है शब्द दिलों पर दस्तक देते हैं।
यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्यार भरे संदेश जो आपने करीबी लोगों को भेज सकते हैं।
- आज है 'छोटी दिवाली', चलिए एक दीया प्रेम के नाम जलाएं, हार्दिक शुभकामनाएं!
- एक दीया देश के नाम, 'छोटी दिवाली' की हार्दिक शुभकामनाएं!
- दीप जले, दिल से दिल मिले, और खुशी से भर जाए हर दिल। 'छोटी दिवाली' मुबारक।
- दीए जलते हैं, फूल खिलते हैं, बड़ी मुश्किल से दुनिया में दो दोस्त मिलते हैं, 'छोटी दिवाली'की हार्दिक शुभकामनाएं!
- सुख, शांति और समृद्धि का हो आगमन, हैप्पी 'छोटी दिवाली'।
- आपके घर में सजे रंगोली, मां लक्ष्मी का हो वास, सब लोग रहो बहुत ज्यादा खुश, 'छोटी दिवाली'की हार्दिक शुभकामनाएं!
कुछ संदेश ऐसे भी...
- दीपों की कतारें सजाएं हम, 'छोटी दिवाली' का पर्व मनाएं हम। सभी को शुभकामनाएं!
- रोशनी के संग खुशियां लाएं हम,हर अंधेरा दूर भगाएं हम। सभी को शुभकामनाएं!
- प्रेम से सबके दिल को भर दें, 'छोटी दिवाली' को सुंदर कर दें। शुभकामनाएं!
- "दीप जलाएं, खुशियां मनाएं, ये छोटी दिवाली आई रे।" शुभकामनाएं!
- "चारों ओर खुशियों की बारिश हो, छोटी दिवाली का प्यार भरा दिन हो।"
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications