दिवाली पार्टी में सुजैन खान के साथ हुआ बड़ा हादसा, सीढ़ियों पर चढ़ते ही हुआ ऐसा हाल, वीडियो वायरल
Sussanne Khan Viral Video: बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में सुजैन खान को दिवाली पार्टी में देखा गया था। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है।
दिवाली पार्टी में सुजैन के साथ हुआ हादसा
सुजैन खान के साथ हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुजैन खान जब दिवाली पार्टी में पहुंचीं तो इस दौरान सीढ़ियां चढ़ते वक्त अचानक ही उनका पैर फिसल गया और वह गिरते-गिरते बचीं।

सीढ़ियों पर फिसल गई थीं सुजैन खान
सुजैन खान काफी तेजी से सीढ़ियों पर गिरने वाली थीं लेकिन वहां मौजूद 2 लोगों ने उन्हें संभाला। वीडियो देखने के बाद पता चल रहा है कि सुजैन हैवी हील्स की वजह फिसल गई थीं। सुजैन के पैर में चोट भी लगी है। हालांकि पैर में चोट लगने के बारे में सुजैन या फिर उनकी टीम की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
लोगों ने कमेंट्स कर कही ऐसी बात
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग सुजैन खान को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शायद सुजैन ने ज्यादा हील्स पहन ली थीं, इस वजह से उनका पैर मुड़ गया। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- भगवान करे ज्यादा न लगी हो।
बॉयफ्रेंड संग वीडियो हुआ था वायरल
आपको बता दें कि सुजैन खान को पिछले दिनों भी जमकर ट्रोल किया गया था। उस समय सुजैन का वीडियो उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ वायरल हुआ था। दरअसल, हाल ही में सुजैन खान ने धूमधाम से अपना 49वां जन्मदिन मनाया था। उनकी बर्थडे पार्टी में उनके दोनों बेटे, एक्स पति ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद थीं।
सुजैन को जमकर ट्रोल किया गया था
इस पार्टी में सुजैन ने केक काटने के दौरान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ लिपलॉक किया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सुजैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यूजर्स ने सुजैन के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए थे।












Click it and Unblock the Notifications