Breaking News Today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड

Breaking News Today LIVE: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को हुई भगद़ड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने तुरंत उच्चस्तरीय बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए हैं।

Breaking LIVE

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Jan 30, 2025, 6:52 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में जहां रहते हैं, कपूरथला हाउस में उनका निवास है। वहां पर रेड की जा रही है। मुझे समझ नहीं आता है कि पैसे तो बीजेपी के नेता बांट रहे हैं वे खुलेआम बांट रहे हैं लेकिन रेड पंजाब के मुख्यमंत्री के यहां पर हो रही है ये कहां का राज है..."
Jan 30, 2025, 6:52 PM IST

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, "कांग्रेस पार्टी मज़बूती से चुनाव लड़ रही है। दोनों(AAP और भाजपा) ने केवल आरोप-प्रत्यारोप और अपनी ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा है। कांग्रेस ने हमेशा ही एक सकारात्मक रूप रखा है और कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है। मुझे ऐसा दिख रहा है कि कांग्रेस को लोग पसन्द कर रहे हैं।"
Jan 30, 2025, 6:50 PM IST

Budget 2025: बजट में स्वास्थ्य बीमा के सस्ता होने को लेकर क्या हैं एक्सपर्ट की उम्मीदें?

Budget 2025: बजट में स्वास्थ्य बीमा के सस्ता होने को लेकर क्या हैं एक्सपर्ट की उम्मीदें?
Jan 30, 2025, 6:49 PM IST

AAP या BJP? कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव?

AAP या BJP? कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? किसे मिलेगी कितनी सीटें? इन 3 सर्वे की रिपोर्ट में क्या आया सामने?
Jan 30, 2025, 6:07 PM IST

पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर पुलिस का छापा

Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर पुलिस का छापा, आतिशी ने किया बड़ा दावा
Jan 30, 2025, 5:50 PM IST

PM मोदी गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों से मुलाकात की और बातचीत की। उन्होंने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में गांधी स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
Jan 30, 2025, 5:19 PM IST

भगदड़ के बाद अब महाकुंभ जाना नहीं आसान!

Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद अब महाकुंभ जाना नहीं आसान! कहीं बॉर्डर सील तो कहीं रूट बदले? जानें अब क्या करें?
Jan 30, 2025, 5:15 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड

चुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड मारी
Jan 30, 2025, 4:04 PM IST

प्रयागराज के चटनाग घाट में लगी आग

आज प्रयागराज के चटनाग घाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक खुले क्षेत्र में लगाए गए कुछ तंबुओं में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ
Jan 30, 2025, 4:03 PM IST

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह उनके विरोध प्रदर्शन का 45वां दिन है।
Jan 30, 2025, 4:02 PM IST

केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकने पहुंची स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal: केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकने पहुंची स्वाति मालीवाल, उठाकर हिरासत में ले गई पुलिस
Jan 30, 2025, 3:41 PM IST

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल हिरासत में

साफ-सफाई के विरोध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंकने के बाद पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया।
Jan 30, 2025, 2:58 PM IST

महाकुंभ भगदड़ घटना के बाद निरीक्षण करते अधिकारी

महाकुंभ भगदड़ घटना | प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने महाकुंभ जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
Jan 30, 2025, 2:57 PM IST

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पुलिस को अपनी भर्ती से लेकर पोस्टिंग तक पैसे देने पड़ते हैं यह बात स्पष्ट होती है कि भाजपा किस किस्म के लोगों को सुरक्षित रखती है। भाजपा गुंडाराज को पाल रही है इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र में आज कोई सुरक्षित नहीं है"
Jan 30, 2025, 1:56 PM IST

3 PCS अफसरों की भी महाकुंभ में हुई तैनाती

3 PCS अफसरों की भी महाकुंभ में हुई तैनाती। प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रतिपाल सिंह चौहान, आशुतोष दुबे। 15 फ़रवरी तक के लिए कुंभ में तैनाती दी गई है।।
Jan 30, 2025, 1:47 PM IST

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री की आर्थिक सोच बहुत समावेशी है... भारत एआई मिशन भारत की भावना के अनुरूप चल रहा है, और इसे अगस्त 2024 से शुरू करके बहुत ही कम समय सीमा में मार्च 2024 में प्रधान मंत्री द्वारा अनुमोदित किया गया था, हमने भारत एआई मिशन का पहला सबसे बड़ा स्तंभ बनाया है, जो 'कॉमन कंप्यूट फैसिलिटी' है।"
Jan 30, 2025, 1:36 PM IST

चंद्रबाबू नायडू ने SIPB की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

AP: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (SIPB) की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।
Jan 30, 2025, 11:05 AM IST

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "अब किसी को दोष देने की कोई गुंजाइश नहीं है, सब कुछ बिल्कुल साफ है। बीजेपी ने दिल्ली में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार लगाई। उन्होंने उस कार में AAP की प्रचार सामग्री, नकदी और शराब रखी और पंजाब भवन के बाहर खड़ी कर दी।" ड्राइवर का कहीं पता नहीं चला और पुलिस ने तुरंत कार का ताला खोल दिया। पंजाब पुलिस को कार, नंबर प्लेट और मालिक का पता मिल गया। वे एक सेना अधिकारी और एक राज्य सरकार को बदनाम कर रहे हैं। हम लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।''
Jan 30, 2025, 11:03 AM IST

PM मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी मौजूद थे।
Jan 30, 2025, 11:01 AM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट स्थित गांधी स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
Jan 30, 2025, 10:59 AM IST

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

लोकसभा नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट स्थित गांधी स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
Jan 30, 2025, 10:01 AM IST

BSP नेता का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

बीएसपी नेता हरबिलास सिंह राजूमाजरा हत्याकांड अंबाला पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में आरोपी सागर को मार गिराया। क्रॉस फायरिंग में 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल: अंबाला पुलिस
Jan 30, 2025, 9:07 AM IST

दिल्ली में फिर कड़ाके की ठंड? 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Weather News: दिल्ली में फिर कड़ाके की ठंड? 11 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें कहां बारिश का अलर्ट?
Jan 30, 2025, 9:06 AM IST

Mahakumbh: 30 मौत के बाद CM योगी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

Mahakumbh 2025: 30 मौत के बाद अब अगले अमृत स्नान पर कैसे रहेगा कंट्रोल? CM योगी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
Jan 30, 2025, 9:06 AM IST

पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद 5 बड़े बदलाव, पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित। प्रयागराज में व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष गोयल और पूर्व एडीए वीसी भानु गोस्वामी को भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+