Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Swati Maliwal: केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकने पहुंची स्वाति मालीवाल, उठाकर हिरासत में ले गई पुलिस

Swati Maliwal Detained: आम आदमी पार्टी (AAP) की बागी नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने सफाई के विरोध में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर स्वाति मालीवाल लगातार आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की आलोचना कर रही हैं।

सफाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार 30 जनवरी को स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंची थीं। इस दौरान स्वाति मालीवाल गाड़ी में भरकर कूड़ा लेकर आई थीं और फिर अपने समर्थकों के साथ मिलकर उसको केजरीवाल के घर के बाहर फेंकने लगीं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली महिला पुलिस स्वाति मालीवाल को उठाकर पुलिस वैन तक ले गई।

Swati Maliwal Detained

स्वाति मालीवाल बोलीं- मैं केजरीवाल से कहने आई थी, 'सुधर जाओ वरना जनता सुधर देगी''

पुलिस वैन में बैठकर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "पूरा शहर कूड़ेदान में बदल गया है...मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बात करने आई हूं...मैं उनसे कहूंगी 'सुधर जाओ वरना जनता सुधर देगी'...मैं न तो उनके गुंडों से डरती हूं और न ही उनकी पुलिस से।''

'दिल्ली की महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं केजरीवाल?'

स्वाति मालीवाल के हिरासत में जाने के बाद से उनकी टीम एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''दिल्ली की महिलाओं से इतना डरते हैं कायर केजरीवाल??'' एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, ''अरविंद केजरीवाल ने पुलिस भेजकर अपने घर के बाहर से स्वाति मालीवल को गिरफ्तार करवाया गया है।''

Swati Maliwal Detained

स्वाति मालीवाल ने पहले ही कहा था- 3 ट्रक भरकर कचरा लेकर केजरीवाल के घर पहुंचने वाली हूं

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचने से पहले ही एक्स पर जानकारी दी थी कि वह 3 ट्रक भरकर कचरा लेकर केजरीवाल के घर पहुंचने वाली हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा था, ''3 ट्रक भरकर कचरा लेकर केजरीवाल जी के घर पहुंचने वाली हूं। केजरीवाल जी डरना मत...जनता के सामने आना और देखना क्या हाल बनाया है दिल्ली का।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+