किश्तवाड़ में सेना के जवान और आतंकियों के बीच गोलीबारी

Breaking News: दिल्ली के एक अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात जैतपुर इलाके में हुई। तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से अपने 5 राजनयिकों को वापस बुला लिया है।

Breaking Live

आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हुए हैं, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, चारों ओर 'जय माता दी' का उद्घोष हो रहा है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 03, 2024, 10:40 PM IST

दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर तस्करी के 12 आईफोन 16 जब्त

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने चार यात्रियों के एक समूह से 12 आईफोन 16 प्रो-मैक्स जब्त किए, जो 1 अक्टूबर को दुबई से इन आईफोन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे: कस्टम विभाग
Oct 03, 2024, 9:34 PM IST

मराठी भाषा को मिला शास्त्रीय भाषा का दर्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मराठी भारत का गौरव है। इस अभूतपूर्व भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर बधाई। यह सम्मान हमारे देश के इतिहास में मराठी के समृद्ध सांस्कृतिक योगदान को मान्यता देता है। मराठी हमेशा से भारतीय विरासत का आधार रही है। मुझे यकीन है कि शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से और भी अधिक लोग इसे सीखने के लिए प्रेरित होंगे।"
Oct 03, 2024, 9:32 PM IST

तिलहन को पीएम मोदी ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन - तिलहन (NMEO-तिलहन) को मंजूरी दे दी है, जो घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) हासिल करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल है। मिशन को 2024-25 से 2030-31 तक सात साल की अवधि में लागू किया जाएगा, जिसका वित्तीय परिव्यय 10,103 करोड़ रुपये होगा।
Oct 03, 2024, 9:30 PM IST

कैबिनेट में किसानों क आय बढ़ाने का लिया गया फैसला: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज कैबिनेट बैठक में जो सबसे बड़ा फैसला लिया गया, वो किसानों की आय बढ़ाने और मध्यम वर्ग के लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ा है... इसके दो स्तंभ हैं- 'पीएम राष्ट्र कृषि विकास योजना' और 'कृषि उन्नति योजना'।"
Oct 03, 2024, 9:29 PM IST

पटना: बाढ़ की स्थिति का सांसद संजय कुमार ने लिया जायजा

पटना: राज्य में बाढ़ की स्थिति पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "...56 साल के बाद इतनी ज्यादा बाढ़ आई है... मैं खुद देख कर आया हूं चाहें वो खाने की व्यवस्था हो या कोई और प्रशासन के सभी लोग लगे हुए हैं... हम लगातार कहते रहे हैं कि बिहार में बाढ़ की समस्या नेपाल से है... राहत कार्य जोरों पर है। हम केंद्र सरकार को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने तत्काल राहत बजट जारी किया है..."
Oct 03, 2024, 8:26 PM IST

कोलकाता: डॉ. आशीष पांडे को सीबीआई ने किया अरेस्ट

सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में डॉ. आशीष पांडे को गिरफ्तार किया है।
Oct 03, 2024, 8:20 PM IST

दिल्ली: बस मार्शलों का समर्थन करने पहुंचे AAP नेताओं को पुलिस ने हिरासत में

दिल्ली: बस मार्शलों की बहाली को लेकर चंदगीराम अखाड़े में धरना प्रदर्शन कर रहे बस मार्शलों का समर्थन करने पहुंचे AAP नेताओं और प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा ने आज वादा खिलाफी की है। भाजपा ने आज वचन दिया था कि वे (बस मार्शलों की बहाली के लिए)आज उपराज्यपाल के यहां जाएंगे लेकिन वे लोग न हीं गए।"
Oct 03, 2024, 8:17 PM IST

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में की कलश स्थापना और आरती।
Oct 03, 2024, 7:48 PM IST

यूपी: जल्द ही होगी उपचुनाव की घोषणा: नवदीप रिनवा

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा, "हम अपेक्षा कर रहे हैं कि जल्द ही इसकी(10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव) घोषणा हो जाएगी... हम इंतजार कर रहे हैं कि किसी भी दिन भारत चुनाव आयोग घोषणा कर देगा। हमारी तैयारियां पूरी हैं... मतदान केंद्र भी तैयार हैं... केवल चुनाव की घोषणा होने का इंतजार है।"
Oct 03, 2024, 7:09 PM IST

बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से खत्म हो रहे आदिवासी गांव: चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन कहते हैं, "बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से एक के बाद एक आदिवासी गांव खत्म होते जा रहे हैं। मैं अपने समुदाय को आदिवासियों की लूटी जा रही जमीनों के बारे में जागरूक कर रहा हूं। ये लोग कहां से आ रहे हैं? यहां आप जमीन नहीं बेच सकते लेकिन गांव खत्म हो रहे हैं और इसलिए मैं आदिवासी समुदाय को जगाने का काम कर रहा हूं।"
Oct 03, 2024, 7:06 PM IST

दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने बुध विहार इलाके में निकाली पदयात्रा

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के बुध विहार इलाके में पदयात्रा निकाली।
Oct 03, 2024, 6:25 PM IST

कांग्रेस मोहब्बत की दुकान नहीं, नशे का सामान बन गई: शहजाद पूनावाला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस अब 'मोहब्बत की दुकान' नहीं बल्कि 'कांग्रेस की दुकान' में बिकने वाले 'नशे का सामान' बन गई है, इसलिए हर बड़े ड्रग तस्करी रैकेट का कांग्रेस से कोई न कोई संबंध है। 5,000 करोड़ रुपये के इस बड़े रैकेट के केंद्र में एक कांग्रेसी नेता है... भले ही कांग्रेस कोई पुराना निष्कासन पत्र पेश करे, जो उन्होंने अपने कार्यालय में ही बनाया होगा... तस्वीरें उसे दिए जा रहे संरक्षण को दर्शा रही हैं।"
Oct 03, 2024, 6:11 PM IST

अभिनेता नागार्जुन ने शिकायत दर्ज कराई

अभिनेता नागार्जुन ने अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु के तलाक के संबंध में तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोंडा सुरेखा के बयान पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Oct 03, 2024, 5:39 PM IST

किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी

जम्मू कश्मीर के ​किश्तवाड़ में फिर से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इलाके में कई आतंकी छिपे हुए हैं।
Oct 03, 2024, 5:10 PM IST

गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक! हमास लीडर Yahya Sinwar के करीबी समेत 3 मारे गए

Israel Kill Rawhi Mushtaha: मध्य पूर्व में तनाव और हिंसा की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। इजराइल और हमास के बीच चल रही इस लड़ाई में इजराइली सेना (IDF) ने गाजा में हमास के तीन प्रमुख नेताओं को मार गिराया है। इजराइल के अनुसार, ये तीनों नेता हमास के कमांड और नियंत्रण केंद्र में शरण लिए हुए थे।
Oct 03, 2024, 3:45 PM IST

भाजपा नेता अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हुए

हरियाणा: भाजपा नेता अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
Oct 03, 2024, 3:03 PM IST

अमृतसर में किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम

अमृतसर, पंजाब: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हमने देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक जाम किया है। हम लखीमपुर खीरी की घटना में न्याय की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को छोड़ा जा रहा है। MSP कानूनी गारंटी कानून बनाया जाए। पंजाब में धान की खरीद नहीं हो रही है। हम पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को चेतावनी देते हैं कि मजदूरों की हड़ताल जल्द खत्म कराई जाए और धान की जल्द खरीद की जाए।"
Oct 03, 2024, 2:48 PM IST

Winter Alert: भीषण गर्मी, बारिश के बाद अब सर्दी ढाएगी कहर

Weather Alert: भीषण गर्मी, बारिश और बाढ़ की मार के बाद अब देश में सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। आधे अक्टूबर के बाद कई राज्य और शहर भीषण शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। हाल ही में अपने ताजा अनुमान में मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
Oct 03, 2024, 1:56 PM IST

मुख्यमंत्री के चेहरे पर बीजेपी-कांग्रेस की एक जैसी क्यों है रणनीति?

Haryana Chunav 2024: हरियाणा में मतदान के दिन नजदीक आ चुके हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के ही बीच है। अन्य दो गठबंधन भी अपने-अपने इलाकों में मजबूत माने जा रहे हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा की रणनीति काफी मिलती-जुलती दिखाई पड़ रही है।
Oct 03, 2024, 1:26 PM IST

सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन को SC से राहत!

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें ईशा फाउंडेशन के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों पर तमिलनाडु पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। आइए जानते हैं पूरा मामला...
Oct 03, 2024, 12:59 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को लगाई लताड़

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के फ्लाइंग स्क्वाड को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 29 अगस्त को CAQM की बैठक हुई लेकिन इसमें पराली जलाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। 3 साल पहले आदेश दिया गया था कि प्रदूषण करने वालों पर मुकदमा चले। आप आज तक उनके प्रति नर्म क्यों हैं।
Oct 03, 2024, 12:57 PM IST

नाबालिग लड़कों ने मारी थी गोली! दिल्ली डॉक्टर हत्याकांड में नए खुलासे

दिल्ली के जैतपुर में एक निजी नर्सिंग होम में कल रात 55 वर्षीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के दो महीने से भी कम समय बाद हुई है।
Oct 03, 2024, 12:11 PM IST

भारत आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

Security lapse of Jamaica Prime Minister: भारत यात्रा पर आए जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जमैका के पीएम एंड्रयू को संसद में प्रवेश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों के कन्‍फ्यूजन के कारण जमैका के प्रधानमंत्री के पूरे काफिले को अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले विजय चौक के दो चक्कर लगाने पड़े।
Oct 03, 2024, 11:23 AM IST

ED के निशाने पर आए पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन

ED ने हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के वित्तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को तलब किया है। उन्हें आज यानी गुरुवार को बुलाया गया है।
Oct 03, 2024, 10:53 AM IST

Navratri 2024: PM मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

Navratri Wishes from PM: आज से 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है और विजयादशमी 12 अक्टूबर को है। नवरात्रि के शुरुआत के शुभ अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी।
Oct 03, 2024, 10:52 AM IST

जयपुर: वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

जयपुर (राजस्थान): शारदीय नवरात्रि 2024 के पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
Oct 03, 2024, 9:58 AM IST

अरविंद केजरीवाल कल मुख्यमंत्री आवास खाली कर सकते हैं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल मुख्यमंत्री आवास खाली कर सकते हैं। वो फिरोजशाह रोड स्थित आवास में स्थानांतरित हो सकते हैं।
Oct 03, 2024, 9:34 AM IST

"जय माता दी!" ...

"जय माता दी!" पीएम मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं
Oct 03, 2024, 9:33 AM IST

बांसुरी स्वराज ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

सबके जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि आए और हमारा राष्ट्र विकसित बने-भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
Oct 03, 2024, 9:31 AM IST

Navratri 2024: 'अंबे है मेरी मां,' अपनों को भेजें ये संदेश

Sharadiya Navratri 2024 Wishes: 'अंबे है मेरी मां, दुर्गा है मेरी मां', आज अपनों को भेजें ये खास संदेश
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+