Sharadiya Navratri 2024 Day 1: कौन हैं मां शैलपुत्री? जानिए कथा, पूजा विधि और आरती

Sharadiya Navratri 2024 Day 1 (मां शैलपुत्री): आज से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है, आज से लेकर अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है।

"शैल" का अर्थ पहाड़ होता है और "पुत्री" का अर्थ बेटी, जिसका अर्थ है पर्वतराज हिमालय की पुत्री, यानी कि मां पार्वती।मां का ये रूप बेहद ही सौम्य, दिव्य और शांति प्रदान करने वाला होता है।

Sharadiya Navratri 2024 Day 1

वे सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उनके मस्तक पर अर्धचंद्र स्थित होता है। उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का पुष्प होता है। वे नंदी (बैल) पर सवार रहती हैं।

मां शैलपुत्री की कथा ( Maa Shailputri Katha)

पौराणिक कथाओं के मुताबिक मां पार्वती पूर्व जन्म में राजा दक्ष की पुत्री सती थीं। राजा दक्ष ने एक यज्ञ आयोजित किया था जिसमें उन्होंने अपने दामाद भगवान शिव का अपमान किया। यह देखकर सती ने आत्मदाह कर लिया। अगले जन्म में, वह हिमालय के घर में जन्मीं और शैलपुत्री के नाम से जानी गईं। शैलपुत्री ही आगे चलकर भगवान शिव की पत्नी पार्वती बनीं और शक्ति का प्रतीक बन गईं।

पूजा विधि ( Maa Shailputri Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा होती है।
  • मां को सफेद फूल पसंद है इसलिए उन्हें सफेद पुष्प, धूप, दीप, फल, और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं।
  • "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः" का जाप करके मां की पूजा करनी चाहिए।
  • शैलपुत्री को पृथ्वी तत्व का प्रतीक माना जाता है।
  • उनकी आराधना से जीवन में स्थिरता आती है और भक्त को मानसिक शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है।
Sharadiya Navratri 2024 Day 1

माता शैलपुत्री की आरती ( Maa Shailputri )

  • शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।
  • शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
  • पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
  • ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
  • सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
  • उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
  • घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
  • श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
  • जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
  • मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
  • जोर से बोलो जय माता दी, सारे बोले जय माता दी

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+