Winter Alert: भीषण गर्मी, बारिश के बाद अब सर्दी ढाएगी कहर! कड़ाके की ठंड और भयंकर शीतलहर में कापेंगे ये राज्य
Weather Alert: भीषण गर्मी, बारिश और बाढ़ की मार के बाद अब देश में सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। आधे अक्टूबर के बाद कई राज्य और शहर भीषण शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं। हाल ही में अपने ताजा अनुमान में मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के मध्य तक देश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। इसके साथ ही 17 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप में सर्दियों के मौसम का आगमन हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देश में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप अधिक रहेगा। खासकर दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में जमकर सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर नवंबर के दौरान देश में ला नीना की स्थिति बन रही है, जिससे इस साल ज्यादा तीखी और चुभने वाली सर्दी पड़ सकती है। इसका सबसे अधिक प्रभाव मध्य क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड!
आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, अक्टूबर नवंबर के दौरान देश में ला नीना की स्थिति बनने की संभावना 71 फीसदी है। जिस वर्ष ला नीना की स्थिति बनती है, उस साल देश के उत्तरी भाग में सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया जाता है, विशेष रूप से दिल्ली एनसीआर व उत्तर पश्चिम भारत में। इस दौरान सामान्य से अधिक सर्दी देखने को मिलती है। ऐसे में इस वर्ष सर्दी के दौरान शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, ये कितनी गंभीर होगी, इसका पता ला नीना की स्थिति के आधार पर चलेगा।
क्या होता है ला नीना?
बता दें कि जब पूर्वी प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव बनता है, तो इस स्थिति को ला नीना कहा जाता है। ऐसी स्थिति बनने पर समुद्री सतह का तापमान बहुत की कम हो जाता है। जिसका असर शहरों के तापमान पर भी देखने को मिलता है। ला नीना की स्थिति पैदा होने पर अधिक ठंड और अधिक बारिश देखने को मिलती है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली थी। ठंड और कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। ज्यादातर राज्यों में लोग सुबह और शाम जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे नजर आए। पिछले साल ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications