Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE: 'राजनीति कोई सिनेमा नहीं, युद्ध का मैदान है',एक्टर विजय ने कहा

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए विभिन्न विषयों पर बात करते हुए देश के नागरिकों से जुड़े। इधर, बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शाहब और बेटा ओसामा राजद प्रमुख लालू यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल हुए।

इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन किया। देश-दुनिया से जुड़े तमाम अपडेट्स आपके लिए हम यहां लेकर आए हैं। दिनभर के घटनाक्रम की सटीक और ताजा जानकारी आपको इस पेज के जरिए मिलेगी। बने रहिए oneindia hindi के live ब्लॉग के साथ...

यह भी देखें: Weather Update: दिल्ली में 6 इलाकों में AQI बहुत खराब, दाना चक्रवात हुआ कमजोर, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Live

LIVE Feed
Oct 28, 2024, 1:22 AM IST

तेलंगाना: सुल्तान बाजार इलाके में आग पर नियंत्रण

तेलंगाना के सुल्तान बाजार इलाके में पारस फायरवर्क्स में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। हैदराबाद की, जिसे अब अग्निशमन कर्मियों ने बुझा दिया है।
Oct 28, 2024, 12:17 AM IST

उत्तराखंड उप चुनाव: केदारनाथ सीट के लिए BJP ने घोषित किया कैंडिडेट

भाजपा ने आशा नौटियाल को उत्तराखंड में आगामी उपचुनाव के लिए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।
Oct 27, 2024, 6:57 PM IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के चक्रवात दाना से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और मुख्य सचिव मनोज आहूजा भी मुख्यमंत्री माझी के साथ थे। मुख्यमंत्री माझी ने संबंधित विभागों को तत्काल नुकसान का आकलन करने और चक्रवात दाना से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
Oct 27, 2024, 5:48 PM IST

राजनीति कोई सिनेमा का मैदान नहीं: विजय

तमिलनाडु: अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय कहते हैं, "राजनीति कोई सिनेमा का मैदान नहीं है। यह एक युद्ध का मैदान है। इसमें थोड़ी गंभीरता होगी। चाहे वह सांप हो या राजनीति, अगर हम इसे गंभीरता और थोड़ी हंसी-मजाक के साथ हाथ में लेंगे, तभी हम इस क्षेत्र में टिक पाएंगे और विरोधियों से निपट पाएंगे। हमें जमीन पर सावधान रहना होगा।"
Oct 27, 2024, 5:04 PM IST

तमिलनाडु: विलुप्पुरम जिले के विक्रवंडी क्षेत्र में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम के पहले सम्मेलन के दृश्य।
Oct 27, 2024, 4:42 PM IST

यूपी उपचुनाव के नतीजे होंगे ऐतिहासिक: डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश: यूपी उपचुनावों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सपा के कार्यकर्ता और नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक होंगे। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। किसान सरकार से नाखुश हैं।"
Oct 27, 2024, 4:39 PM IST

जालंधर: अमृतपाल सिंह के PSO समेत 4 गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने निर्दलीय सांसद और वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पीएसओ सहित 4 लोगों को अवैध हथियारों, ड्रग्स, जबरन वसूली और अन्य की तस्करी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
Oct 27, 2024, 4:21 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

मुंबई आतंकी हमला जैसी स्थिति फिर ना हो, आतंक का चेहरा बेनकाब करना प्राथमिकता: विदेश मंत्री एस जयशंकर
Oct 27, 2024, 4:20 PM IST

बांद्रा टर्मिनस भगदड़ पर अपडेट

बांद्रा टर्मिनस भगदड़ मामले में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें से 5 को भर्ती कराया गया, 3 घायलों को छुट्टी दे दी गई और 2 गंभीर रूप से घायलों को आगे के इलाज के लिए KEM अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जिसकी जानकारी डॉ. सुशील, CMO बांद्रा भाभा अस्पताल ने दी।
Oct 27, 2024, 4:16 PM IST

बेंगलुरु से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट को धमकी

अयोध्या, यूपी: महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने कहा, "यह बेंगलुरु से अयोध्या जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट थी। हमें दोपहर करीब 1.30 बजे धमकी मिली कि फ्लाइट के अंदर बम रखा गया है। हमने फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया। सभी 173 यात्रियों और फ्लाइट की जांच की गई और कुछ नहीं मिला। धमकी ट्विटर के जरिए भेजी गई थी। पिछले हफ्ते भी एक धमकी मिली थी, जो एक धोखा था हम और अधिक सतर्क हो गए हैं।"
Oct 27, 2024, 3:15 PM IST

फहाद अहमद एनसीपी-एससीपी में शामिल

महाराष्ट्र: एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, "समाजवादी पार्टी की नेता और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद एनसीपी-एससीपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें एनसीपी (अजित पवार) की सना मलिक के खिलाफ अणुशक्ति नगर सीट से मैदान में उतारा गया है।"
Oct 27, 2024, 3:14 PM IST

बैतूल में ट्रैक्टर ट्रॉली का हादसा,2 की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए
Oct 27, 2024, 3:13 PM IST

पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह

'बंगाल में शांति तभी हो सकती है, जब घुसपैठ रुके', पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह
Oct 27, 2024, 2:29 PM IST

लखनऊ में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात के राजकोट के बाद अब यूपी के लखनऊ में कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी में 55 हजार डॉलर की मांग की है। जिन होटलों को उड़ाने की धमकी दी गई है, उनमें होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट समेत 10 बड़े होटल है।
Oct 27, 2024, 2:10 PM IST

मंडी में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले के चौहारघाटी के वर्धन में कार के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कल रात (शनिवार रात) हुआ जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। SP मंडी, साक्षी वर्मा ने बताया कि मृतकों में से एक की उम्र 16 साल और बाकी चार की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Oct 27, 2024, 2:08 PM IST

यात्री टर्मिनल भवन का उद्घाटन

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल में लैंड पोर्ट पर नवनिर्मित यात्री टर्मिनल भवन और 'मैत्री द्वार' नामक कार्गो गेट का उद्घाटन किया।
Oct 27, 2024, 1:46 PM IST

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार

'नौकरी से इस्तीफा देने के लिए..., लव ट्रैप के फर्जी पोस्टर', बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार
Oct 27, 2024, 1:46 PM IST

NCP ने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने रविवार को चार उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की है। नवीनतम सूची में, एनसीपी ने गेवराई से विजय सिंह पंडित, फलटन से सचिन सुधाकर पाटिल, निफाड़ से दिलीप बनकर और पारनेर से काशीनाथ दाते को मैदान में उतारा है।
Oct 27, 2024, 1:11 PM IST

दिल्ली: पालिका बाजार में मिला संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

दिल्ली पुलिस ने पालिका बाजार में सत्यापन के दौरान एक दुकान से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की है। यह संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल नेटवर्क जैमर की तरह काम कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस डिवाइस का सत्यापन किया जा रहा है। किसी भी तरह का मोबाइल नेटवर्क जैमर बेचना गैरकानूनी है। फिलहाल डिवाइस के सत्यापन के बाद दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Oct 27, 2024, 12:20 PM IST

यहां चेक कीजिए ट्रेनों और खाली सीटों का स्टेटस

Indian Railways: दीपावली और छठ पूजा में जाना है घर? यहां चेक कीजिये ट्रेनों और खाली सीटों का स्टेटस
Oct 27, 2024, 12:19 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की अंतिम सूची आज आएगी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, "कांग्रेस की अंतिम सूची (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए) आज आएगी... और हम महाराष्ट्र में अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और राज्य जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। राज्य की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से कांग्रेस और एमवीए के पक्ष में है।"
Oct 27, 2024, 12:07 PM IST

आरंभ है प्रचंड, जीत रहे हैं हम झारखंड: RJD

Jharkhand Chunav: राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने कहा, "इंडिया गठबंधन झारखंड में बहुत मजबूत है और हम वहां चुनाव जीत रहे हैं। 'आरंभ है प्रचंड, जीत रहे हैं हम झारखंड।"
Oct 27, 2024, 11:59 AM IST

ओसामा शहाब और हीना शहाब RJD में शामिल

Bihar: पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, मां हीना शहाब के साथ RJD में शामिल। लालू यादव-तेजस्वी ने दिलाई सदस्यता।
Oct 27, 2024, 11:56 AM IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भुवनेश्वर में स्वागत

Bhubaneshwar: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भुवनेश्वर के राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राजभवन में डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और पार्वती परिदा के साथ ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात की।
Oct 27, 2024, 11:40 AM IST

Mann Ki Baat: वोकल फॉर लोकल को याद रखें: PM

Mann Ki Baat: मन की बात में प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'इस त्योहारी सीजन में Vocal For Local का मंत्र जरूर याद रखें!'
Oct 27, 2024, 11:34 AM IST

Mann ki Baat में डिजिटल अरेस्ट पर चर्चा

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज के मन की बात कार्यक्रम में Digital Arrest के बारे में विस्तार से बात की।
Oct 27, 2024, 11:20 AM IST

Mann Ki Baat: क्रिएटिविटी को विस्तार दें युवा: PM मोदी

Mann Ki Baat: PM मोदी ने युवाओं से क्रिएटिविटी को विस्तार देने की अपील की।
Oct 27, 2024, 11:16 AM IST

सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का ऐलान

Mann Ki Baat: 'मन की बात' के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत को हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष 31 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष शुरू होगा। इन दोनों महापुरुषों की चुनौतियां अलग-अलग थीं लेकिन उनका दृष्टिकोण एक था।' देश की एकता'..."
Oct 27, 2024, 11:11 AM IST

पीएम मोदी ने Mann Ki Baat के जरिए किया राष्ट्र को संबोधित

Mann Ki Baat: PM मोदी के 'मन की बात' का 115वां संस्करण आज। शुरू हुआ प्रधानमंत्री का संबोधन।
Oct 27, 2024, 11:05 AM IST

Bihar Politics: ओसामा हो सकते हैं RJD में शामिल

Bihar: पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के राजद में शामिल होने पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कहना है, "यह अच्छा है। हम उनका स्वागत करते हैं।"
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+