'नौकरी से इस्तीफा देने के लिए..., लव ट्रैप के फर्जी पोस्टर', बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच हिंदुओं पर अत्याचार काफी बढ़ गए है। हालांकि, सीधे तौर पर अब ये हमले नहीं हो रहे, लेकिन कट्टरपंथी संगठन अभी भी हिंदुओं के साथ भेदभाव करने से नहीं चूक रहे है। बांग्लादेश में हिंदुओं को धमकियों और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
5 अगस्त को शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओ पर अत्याचार काफी बढ़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिससे कट्टरपंथी समूहों को ताकत मिली है। बता दें, हिंदुओं को सरकारी नौकरियों से हटाया जा रहा है।

हिंदुओं को बर्खास्त किया जा रहा है या फिर उन्हें जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विशेष रूप से यूनिवर्सिटी में हिंदू शिक्षकों और प्रोफेसरों पर इस्तीफा देने का दबाव डाला जा रहा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चटगांव विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर रोंतु दास ने को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।
कट्टरपंथी ताकतों ने उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां दी। इन धमकियों के बाद दबाव में आकर दास ने अपना इस्तीफा दे दिया। उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, हिंदुओं पर ये दबाव शैक्षणिक संस्थानों तक ही सिमित नहीं है, बल्कि पुलिस बल भी इन दबावों से अछूता नहीं है।
हाल ही में, कथित अनुशासनहीनता के लिए 252 पुलिस उपनिरीक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। उनमें से 91 हिंदू थे। इन कैटेड नियुक्तियां शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान हुई थीं। इसके अलावा, 20 अक्टूबर को 60 से अधिक एएसपी रैंक के अधिकारियों की पास-आउट परेड रद्द कर दी गई, जिससे उनकी सरकारी नियुक्ति में देरी हुई।
असित नामक एक हिंदू कैडेट ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, 'है भगवान! मेरी नाव तो किनारे पर ही डूब गई। बांग्लादेश में मेरे साथ बिना किसी बात के भेदभाव किया गया। मैं बस इतना कह सकता हूं कि भगवान न्याय करेंगे और इतिहास समय का न्याय करेगा। इतिहास ने कभी किसी को माफ नहीं किया। भगवान गवाह हैं।'
लव ट्रैप अभियान भी हुआ शुरू
नौकरियों में भेदभाव के अलावा, बांग्लादेश में भारत के 'लव जिहाद' की तर्ज पर एक हिंदू विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। कट्टरपंथी समूहों ने एक 'लव ट्रैप' अभियान शुरू किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि हिंदू पुरुष कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने वाले पोस्टर कई इलाकों में सामने आए हैं, जिनमें मुस्लिम महिलाओं से सावधानी बरतने की अपील की गई है।












Click it and Unblock the Notifications