मुंबई आतंकी हमला जैसी स्थिति फिर ना हो, आतंक का चेहरा बेनकाब करना प्राथमिकता: विदेश मंत्री एस जयशंकर

भारत ने मिडिल ईस्ट के देशों को बीच आशंति, रूस यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपना रूख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बयान में कहा कि भारत ने यूरोपीय देशों के अलावा मध्य पूर्व में भी अपने द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को प्राथमकिता दी है। दुनिया के कई देशों में तनाव के बीच सीमा सुरक्षा, आतंकवाद जैसे मुद्दे अहम हैं। केंद्रीय मंत्री ने आतंकवाद के खात्मे के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हमें आतंकवाद को भी बेनकाब करने की जरूरत है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रोजगार के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि इसे केवल एक देश तक ही सीमित नहीं माना जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "...हमारा मानना ​​है कि रोजगार केवल देश तक ही सीमित नहीं है। हम आज एक वैश्विक कार्यक्षेत्र देखते हैं। चाहे यूरोप हो, अमेरिका हो, या मलेशिया हो - हमने समझौतों के साथ ऐसी स्थितियां बनाई हैं कि हमारे लोग रोजगार के लिए वहां जाएं और काम कर सकें।"

EAM S Jaishankar

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब पीएम मोदी अमेरिका गए तो उन्होंने निवेश आकर्षित करने के लिए बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की... चाहे सीमा सुरक्षा हो, आतंकवाद से मुकाबला हो या हमारे पड़ोस में अस्थिरता या फिर तनाव जैसी स्थितियों को हम इसे अच्छे से प्रबंधित कर रहे हैं। द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पहल की, वे रूस गए, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात की।"

आतंकवाद को बेनकाब करने की जरूरत
आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमें मुंबई में आतंकी हमले जैसी घटना को दोहराए जाने से बचना है। विदेश मंत्री ने कहा, "मुंबई भारत और दुनिया के लिए आतंकवाद-निरोध का प्रतीक है। जब हम यूएनएससी के सदस्य थे, हम आतंकवाद-रोधी समिति के अध्यक्ष थे। हमने पहली बार सुरक्षा परिषद की बैठक की थी। मुंबई में जिस होटल पर आतंकी हमला हुआ, जब दुनिया देखती है- आतंकवाद की इस चुनौती के सामने कौन खड़ा है, तो लोग कहते हैं, आज हम आतंकवाद से लड़ने में अग्रणी हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए मुंबई में जो हुआ उसे दोहराया जाए। हम बहुत स्पष्ट हैं, हमें आतंकवाद को भी बेनकाब करने की जरूरत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+