Breaking News LIVE: मलयालम अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Breaking News LIVE: तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलावट मामले ने तूल पकड़ लिया है। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी का दावा है कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला की तरफ से मिलावट की जा रही है। इस पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर्स शनिवार से काम पर लौटेंगे। जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। वहीं, एप्पल ने भारत में आईफोन 16 सीरीज की बिक्री शुरू की। जिसको लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। मुंबई में एप्पल स्टोर के बाहर लोग बीती रात से लाइन में लगे हैं।
देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए। वनइंडिया के इस लाइव ब्लॉग पर आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications