Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE: हमारी 90 की 90 सीटो पर पूरी तैयारी है-दुष्यन्त चौटाला

Breaking News LIVE UPDATES: कोलकाता में महिला डॉ के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है, तो वहीं इसके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है।

उसने भी राज्यों के पुलिस बलों को ''हर दो घंटे'' में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking Live

LIVE Feed
Aug 18, 2024, 7:48 PM IST

हमारी 90 की 90 सीटो पर पूरी तैयारी है-दुष्यन्त चौटाला

नूंह, हरियाणा: JJP नेता दुष्यन्त चौटाला ने कहा, "आगामी 42 दिन में किस प्रकार से संगठन को मजबूत करना है इस पर चर्चा हुई है। मेवात में तीनों सीट कैसे जीतनी है इस पर चर्चा हुई है। मुझे लगता है मजबूती के साथ मेवात जिले में JJP अपने ताकत को बढ़ाएगी। हमारी 90 की 90 सीटो पर पूरी तैयारी है। आगामी 42 दिन हरियाणा के आने वाले 5 सालों के सुनहरे भविष्य को लिखने का काम करेगा।"
Aug 18, 2024, 7:45 PM IST

सीबीआई टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज से रवाना

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस की जांच करने पहुंची टीम अस्पताल से रवाना हो चुकी है। जांच के दौरान टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
Aug 18, 2024, 7:41 PM IST

सीएम केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन भी जल्द आएं बाहर: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के लोग मुझे प्यार कर रहे हैं, मेरा सम्मान कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब मैं 17 महीने जेल में था, तो उन्होंने मुझे बहुत याद किया...अब लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि केजरीवाल जितनी जल्दी हो सके बाहर आएं, जितनी जल्दी हो सके सत्येन्द्र जैन बाहर आएं: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम व AAP नेता मनीष सिसौदिया
Aug 18, 2024, 7:37 PM IST

दिल्ली में डॉक्टरों ने निकाला जागरूकता मार्च

दिल्ली में डॉक्टरों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना को विरोध में जागरूकता मार्च निकाला।
Aug 18, 2024, 6:25 PM IST

पुणे के कई इलाकों में हुई बारिश

महाराष्ट्र: पुणे में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। लुल्ला नगर इलाके से जलभराव का वीडियो भी सामने आया है।
Aug 18, 2024, 6:00 PM IST

फुटबॉल प्रशंसकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे फुटबॉल प्रशंसकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Aug 18, 2024, 5:08 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता कांड का स्वत: सज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी।
Aug 18, 2024, 4:29 PM IST

यूपी: ग्लास फैक्ट्री में लगी आग

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में एक ग्लास फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Aug 18, 2024, 3:46 PM IST

सीएम धामी ने बंधवाई राखी

चंपावत: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और राखी बंधवाई।
Aug 18, 2024, 3:02 PM IST

ममता बनर्जी को दे देना चाहिए इस्तीफा: गिरिराज सिंह

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह बड़ी अजीब बात है और मुझे आश्चर्य होता है...मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून और व्यवस्था उनके हाथ में है और वे सत्ता में हैं...अगर वे इसे संभाल नहीं सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए... अगर उन्हें सत्ता से नहीं हटाया गया तो बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा..."
Aug 18, 2024, 2:26 PM IST

पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिल कॉलेज पहुंची CBI टीम

पश्चिम बंगाल: महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंची।
Aug 18, 2024, 2:13 PM IST

विशेष जांच दल का गठन किया गया है

असम के स्पेशल डीजीपी हरमीत सिंह ने कहा, "कुछ बम जैसे पदार्थ पाए गए हैं। विशेष जांच दल का गठन किया गया है...अतिरिक्त एसपी एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं।
Aug 18, 2024, 1:51 PM IST

कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप के फिर पर्सनल अटैक

'मैं कमला हैरिस से ज्यादा सुंदर', अमेरिकी चुनाव में लगातार पर्सनल अटैक कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, कब सुधरेंगे?
Aug 18, 2024, 1:50 PM IST

NEET में AIR 14 से पहले 10वीं-12वीं में भी किया कमाल

NEET में AIR 14 से पहले 10वीं-12वीं में भी किया कमाल, ICSE बोर्ड में पाए 99% मार्क्स, पढ़िए शशांक की कहानी
Aug 18, 2024, 1:50 PM IST

बुलंदशहर में बस-पिकअप की टक्कर, 10 की मौत, 37 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक निजी बस और टाटा पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस खतरनाक एक्सीडेंट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लोग घायल हैं, सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है।
Aug 18, 2024, 12:24 PM IST

जयपुर के कई अस्पतालों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर के कई अस्पतालों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।
Aug 18, 2024, 11:57 AM IST

वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं...

वे वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं लेकिन वे 4 राज्य के चुनाव एक साथ नहीं करा सकते: नेता संजय राउत
Aug 18, 2024, 9:52 AM IST

Kolkata Tragedy: MHA ने राज्यों से हर दो घंटे पर मांगी अपडेट

Kolkata Tragedy: गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को निर्देश, हर 2 घंटे में कानून-व्यवस्था की दें अपडेट
Aug 18, 2024, 9:51 AM IST

इन दो खतरनाक टीमों के बीच फाइनल मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट

इन दो खतरनाक टीमों के बीच फाइनल मैच आज, यहां जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Aug 18, 2024, 9:50 AM IST

Gold Rate: सोने के भाव घट रहे हैं या बढ़ रहे हैं? जानें रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव घट रहे हैं या बढ़ रहे हैं? जानिए आपके शहर में 22 कैरेट का क्या है गोल्ड रेट
Aug 18, 2024, 9:49 AM IST

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को भेजा नोटिस

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता पुलिस ने दो डॉक्टरों और बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को भेजा नोटिस, पीड़िता की पहचान उजागर होने का आरोप।
Aug 18, 2024, 9:09 AM IST

मिल्‍कीपुर में रोजगार मेले का उद्घाटन

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज यानी अयोध्‍या में मिल्‍कीपुर में रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे, इस रोजगार मेले के जरिए 50 हजार से ज्‍यादा युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्‍य रखा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+