'मैं कमला हैरिस से ज्यादा सुंदर', अमेरिकी चुनाव में लगातार पर्सनल अटैक कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, कब सुधरेंगे?
US Election 2024: अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस पर एक और व्यक्तिगत हमला करते हुए, रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया में एक चुनाव कैम्पेन रैली में उनकी शारीरिक बनावट और सोचने की क्षमता पर निशाना साधा है।
द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "मैं उनसे कहीं ज्यादा सुंदर हूं।" ट्रंप ने इतना कहने के बाद फिर से कहा, 'ट्रम्प ने समर्थकों से फिर कहा, "मैं कमला से ज्यादा सुंदर हूं।"

ट्रंप का कमला हैरिस पर निशाना
पूर्व राष्ट्रपति ने कमला हैरिस को टाइम मैगजीन के कवर पर छापे जाने का का संदर्भ देते हुए दावा किया, कि पत्रिका को एक स्केच कलाकार को काम पर रखना पड़ा, क्योंकि उनकी तस्वीरें काम नहीं आईं। उन्होंने हैरिस की बुद्धिमत्ता पर भी सवाल उठाया और उन्हें "कट्टरपंथी उदारवादी" बताया।
चुनावी कैम्पेन शुरू होने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वाभाव के मुताबिक ही विपक्षी डेमोक्रेटिक नेताओं पर पर्सनल हमले कर रहे हैं, खासकर कमला हैरिस सबसे ज्यादा उनके निशाने पर हैं।
राष्ट्रपति पद की रेस में कमला हैरिस की एंट्री पर चुटकी लेते हुए ट्रंप ने कहा, "बाइडेन को क्या हुआ? मैं बाइडेन के खिलाफ चुनाव लड़ रहा था और अब मैं किसी और के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने पूछा, मैं किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं, हैरिस? मैंने कहा, 'हैरिस आखिर कौन है?"
डोनाल्ड ट्रंप ने ये निजी टिप्पणी उस वक्त की है, जब उनकी चुनावी कैम्पेन टीम ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी है। उनकी पार्टी के भी कई नेता और सलाहक उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दे चुके हैं। लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, कि वो अपने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पर 'व्यक्तिगत हमला करना' अपना हक समझते हैं।
इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस के खिलाफ "पागल वामपंथी", "कामबला", "लीन कमला" और "लाफिन कमला" जैसी टिप्पणियां कर चुके हैं।
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, ट्रंप ने कमला हैरिस के खिलाफ अपनी आक्रामक बयानबाजी और तेज कर दी है। खासकर स्विंग स्टेट पेंसिल्वेनिया में कमला हैरिस को मिली बढ़त ने ट्रंप को परेशान कर दिया है और वो अनाप शनाप टिप्पणियां कर रहे हैं। अमेरिकी चुनाव में इलेक्ट्रॉलर कॉलेज सिस्टम के तहत अंतिम परिणाम तय करने में पेंसिल्वेनिया की अहम भूमिका होगी। शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में जाने से पहले कमला हैरिस रविवार को पेंसिल्वेनिया का दौरा करने वाली हैं।
सोमवार को शुरू होने वाले इस सम्मेलन में बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसे पार्टी नेताओं के मुख्य भाषण होंगे। कमला हैरिस, गुरुवार शाम को औपचारिक रूप से पार्टी नामांकन स्वीकार करने के लिए अपना भाषण देंगी। 21 जुलाई को जो बाइडेन के अचानक रेस से हटने के बाद, जब से कमला हैरिस व्हाइट हाउस की रेस में शामिल हुई हैं, उसके बाद से चुनाव काफी दिलचस्प हो गये हैं.
कमला हैरिस की एंट्री ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है और सर्वेक्षणों से पता चलता है कि उनके और ट्रंप के बीच आमने-सामने की रेस बहुत करीबी है।












Click it and Unblock the Notifications