Breaking News: आप विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका खारिज

Breaking LIVE : प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जहां पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। सर्द मौसम पर श्रद्धालुओं की भक्ति भारी है।

Breaking LIVE

अगर दूसरी ओर मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में जहां सर्दी चरम पर है ,कश्मीर-हिमाचल में आज भी बर्फबारी हो सकती है तो वहीं दिल्ली में बारिश के आसार दिख रहे हैं। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 15, 2025, 6:40 PM IST

आप विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज

दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामले में आप विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Jan 15, 2025, 5:53 PM IST

ED ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़: ED ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार किया। उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है।
Jan 15, 2025, 5:32 PM IST

वंदे भारत स्लीपर के प्रोटोटाइप रेक का ट्रायल रन

आज पश्चिम रेलवे पर अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत स्लीपर के प्रोटोटाइप रेक का ट्रायल रन किया गया। 16 कोच वाली इस ट्रेन में 11 AC-3 टियर कोच, 4 AC-2 टियर कोच और 1 फर्स्ट AC कोच शामिल हैं, जो सभी उन्नत सुविधाओं से लैस हैं जैसे टाइप A और C डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जिंग पोर्ट, एक फोल्डेबल स्नैक टेबल, एक एकीकृत लाइटिंग सिस्टम और एक लैपटॉप चार्जिंग सेटअप।
Jan 15, 2025, 5:29 PM IST

परवेश सिंह वर्मा के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के एसएचओ को पत्र लिखकर भाजपा उम्मीदवार परवेश सिंह वर्मा के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और तत्काल जांच शुरू करने का अनुरोध किया है। शिकायत में लिखा है - "संभावित भाजपा उम्मीदवार परवेश साहिब सिंह वर्मा मंदिर मार्ग, पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर के धार्मिक परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जूते बांट रहे हैं।"
Jan 15, 2025, 3:44 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन, कसा भाजपा पर तंज

Delhi Polls 2025: अरविंद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन,पहले की पदयात्रा,पत्नी सुनीता भी रहीं साथ
Jan 15, 2025, 3:44 PM IST

AAP ने उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की

AAP ने उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की।नरेला से शरद चौहान चुनाव लड़ेंगे। हरि नगर से सुरिंदर सेतिया मैदान में।
Jan 15, 2025, 2:58 PM IST

'वे अपने दिमाग की जांच करवा लें'

'उनसे कहिए कि वे अपने दिमाग का जांच करवा लें', हरदीप पुरी ने राहुल की 'भारतीय राज्य से लड़ने' वाली टिप्पणी पर जवाब दिया
Jan 15, 2025, 1:32 PM IST

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के जूता बांटने पर खड़ा हुआ विवाद

Delhi Chunav: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के जूता बांटने पर उठा विवाद, AAP का आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Jan 15, 2025, 1:32 PM IST

राष्ट्रपति की गिरफ्तारी से दक्षिण कोरिया में बवाल, आगे क्या?

South Korea: यूं सुक योल की गिरफ्तारी में क्यों हुई देरी? दक्षिण कोरिया की राजनीति में भूचाल, आगे क्या होगा?
Jan 15, 2025, 1:31 PM IST

हम अब भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, "हम अब भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं" और दावा किया कि वे सभी संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं।
Jan 15, 2025, 1:29 PM IST

'आज हमारे लिए आनंद और उत्सव का दिन है'

कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे ने कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन पर कहा, "आज हमारे लिए आनंद और उत्सव का दिन है कि हम हमारे नए मुख्यालय में आ गए... यहां बहुत अच्छी व्यवस्था है... आज सभी लोग यहां मौजूद थे..."
Jan 15, 2025, 12:17 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने किया मार्च

आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मार्च करते हुए नजर आए। चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से होगा।
Jan 15, 2025, 11:44 AM IST

जानिए तीनों की ताकत

इंडियन नेवी में 2 विनाशक युद्धपोत, पनडुब्बी शामिल, जानिए तीनों की ताकत
Jan 15, 2025, 11:43 AM IST

वे इस देश की आवाज को कुचलना चाहते हैं:राहुल गांधी

आज जो लोग सत्ता में हैं, वे तिरंगे को सलाम नहीं करते, राष्ट्रीय ध्वज को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते और भारत के बारे में उनका नजरिया हमसे बिल्कुल अलग है। वे चाहते हैं कि भारत को एक छायादार, छुपे हुए, गुप्त समाज द्वारा चलाया जाए। वे चाहते हैं कि भारत को एक आदमी द्वारा चलाया जाए और वे इस देश की आवाज को कुचलना चाहते हैं:राहुल गांधी
Jan 15, 2025, 11:42 AM IST

आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए आज का दिन बहुत बड़ा: PM

आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नया विजन दिया था। आज उनकी पावन धरती पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं।
Jan 15, 2025, 10:56 AM IST

'सिर हिमालय का हमने न झुकने दिया', अपनों को भेजें ये संदेश

Indian Army Day 2025 Wishes: 'सिर हिमालय का हमने न झुकने दिया', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Jan 15, 2025, 10:55 AM IST

परवेश वर्मा की नामांकन रैली

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल करने से पहले नामांकन रैली निकाली, जिसमें भारी संख्या में लोग नजर आए। सर्द मौसम में दिल्ली का सियासी पारा चरम पर है।
Jan 15, 2025, 10:54 AM IST

रमेश बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा की

कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल करने से पहले पूजा की।देखें सीधी तस्वीरें।
Jan 15, 2025, 9:09 AM IST

दिल्ली में घना कोहरा छाया

दिल्ली में घना कोहरा छाया, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची। सड़क पर लोगों का चलना हुआ मुश्किल, राजधानी में आज बारिश के आसार।
Jan 15, 2025, 9:02 AM IST

फडणवीस ने BJP के अकेले निकाय चुनाव लड़ने के क्यों दिए संकेत?

Maharashtra Politics: महायुति में सब ठीक है? फडणवीस ने BJP के अकेले निकाय चुनाव लड़ने के क्यों दिए संकेत
Jan 15, 2025, 9:02 AM IST

कहां बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां और कहां खुलेंगे? जानें LIST

School Holiday 2025: सर्दी का कहर! क्या बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां? जानें दिल्ली से बिहार तक कहां-कब खुलेंगे?
Jan 15, 2025, 9:01 AM IST

कोहरे का कहर! 26 ट्रेनें लेट, Flights को लेकर एडवाइजरी जारी

Flights-Trains Late: कोहरे का कहर! 26 ट्रेनें देरी से चल रहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, जानें
Jan 15, 2025, 9:01 AM IST

एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का करेंगे उद्घाटन

मुंबई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का करेंगे उद्घाटन। आपको बता दें कि मुंबई के खारगर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) मंदिर का उद्घाटन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+