Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Chunav: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की जूता बांटने पर बढ़ी मुसीबत, रिटर्निंग ऑफिसर की शिकायत पर FIR दर्ज

Delhi Assembly Elections 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महिलाओं को जूते बांटते और फिट करते हुए उनका वीडियो सामने आने के बाद यह मुद्दा गरमा गया। आम आदमी पार्टी ने इसे चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

आम आदमी पार्टी का आरोप

आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। पार्टी का आरोप है कि वर्मा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे, चादरें, चश्मे और जूते बांट रहे हैं। आप के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि चुनाव आयोग की नाक के नीचे नई दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। मतदाताओं को लालच देकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लेकिन चुनाव आयोग चुप्पी साधे हुए है।

pravesh varma

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली के लोग इतने सस्ते हैं कि उन्हें एक जोड़ी जूते देकर खरीदा जा सकता है। यह दिल्ली के लोगों का अपमान है।

प्रवेश वर्मा की सफाई और बचाव

हालांकि इस विवाद पर प्रवेश वर्मा ने सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले महिलाओं को 1100 रुपए बांटने के आरोप पर उन्होंने कहा था कि यह उनके पिता के संगठन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए एक सामाजिक कार्य था। जिसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

चुनाव आयोग की कार्रवाई

आप द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ कथित आचार संहिता उल्लंघन की जांच शुरू की। जॉब फेयर जिसके आयोजन का प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया गया था। उसको भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए की गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर ने पुलिस को लिखा पत्र

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SHO को पत्र लिखकर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और तत्काल जांच शुरू करने का अनुरोध किया है। शिकायत में लिखा है कि भावी भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के पास वाल्मिकी मंदिर के धार्मिक परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जूते बांट रहे हैं।

बीजेपी और आप के बीच बढ़ा तनाव

यह विवाद नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी और आप के बीच बढ़ते चुनावी तनाव को दर्शाता है। एक ओर जहां आप प्रवेश वर्मा पर आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगा रही है। वहीं बीजेपी इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर रही है।

चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के जूता बांटने का मामला चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता पर सवाल खड़ा करता है। यह घटनाक्रम चुनाव प्रचार की प्रतिस्पर्धा और मतदाताओं को प्रभावित करने के तरीकों की ओर इशारा करता है।

प्रवेश वर्मा का जूता बांटने का मामला न केवल उनके प्रचार अभियान के लिए चुनौती बन गया है। बल्कि चुनावी प्रक्रिया में आचार संहिता के पालन की आवश्यकता को भी उजागर करता है। आने वाले दिनों में चुनाव आयोग की कार्रवाई और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं इस विवाद का रुख तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+