Breaking News Live: पेरिस ओलंपिक को लेकर विनेश फोगाट के मामले में 13 अगस्त का आएगा फैसला- IOA
Breaking News LIVE UPDATES: दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को 17 महीने के बाद तिहाड़ जेल से शर्तों पर रिहाई मिल चुकी है। वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते नजर आए। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी वायनाड में आई प्राकृतिक आपदा भूस्खलन का जायजा लेने के लिए आज यानी शनिवार को दौरा करने वाले हैं।
उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत से तिमोर-लेस्ते की पहली राष्ट्राध्यक्ष स्तरीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचीं। एक विशेष सम्मान के रूप में, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
दिल्ली के मॉल टाउन इलाके में इमारत ढही, 1 की मौत, घायल
मॉडल टाउन इलाके के महेंद्रू एन्क्लेव में इमारत ढह गई। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि हादसा महेंद्रू एन्क्लेव में हुआ। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।
विनेश फोगाट पर नीरज चोपड़ा
भारतीय पहलवान विनेश फोगट की स्पोर्ट्स कोर्ट कैस की सुनवाई पर ओलंपिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि अगर उन्हें पदक मिलता है तो यह वाकई बहुत अच्छा होगा। अगर ऐसी स्थिति नहीं आती तो उसे पदक मिल जाता। अगर हमें पदक नहीं मिलता तो लोग हमें कुछ समय के लिए याद रखते हैं और कहते हैं कि हम उनके चैंपियन हैं लेकिन अगर हमें पदक नहीं मिलता तो वे हमें भूल जाते हैं। मैं लोगों से बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि विनेश ने देश के लिए जो किया है उसे न भूलें।"
केंद्र सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत सरकार और देश इस संकट में यहां के पीड़ितों के साथ है। सरकार में नीति नियमों के तहत सहायता राशि दी गई है हम और भी राशि देने की क़वायद करेंगे।
छोटे बच्चों और जिन्होंने अपनो को खोया है उनके लिए एक लंबे समय तक की योजना बनाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी,हमारी ओर से पूरा सहयोग रहेगा।"
हम सभी उनके साथ खड़े हैं-पीएम मोदी
केरल वायनाड भूस्खलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जिस दिन घटना हुई, उसी दिन सुबह मैंने सीएम पिनाराई विजयन से बात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि हम सहायता प्रदान करेंगे और जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, डॉक्टर, सभी ने पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने की कोशिश की। मैं मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं।"
तमिलनाडु के सुलूर में वायु सेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास "तरंग शक्ति"
भारतीय वायु सेना के पहले बहुराष्ट्रीय वायु युद्ध अथ्यास तरंग शक्ति की शुरूआत शनिवार को तमिलनाडु के सुलूर में हो चुकी है। जिसमें भारत समेत दुनिया की 10 सबसे ताकतवर एयरफोर्स के शामिल होने की बात कहीं गई है।
मनीष सिसोदिया ने आप नेताओं की जनसभा में बोली ये बातें
मनीष सिसोदिया ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं को जनसभा में संबांधित किया। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा हम तो रथ के घोड़े हैं, हमारा सारथी अरविंद केजरीवाल तो अभी भी जेल में बंद हैं।
जेल से रिहा होने के बाद राजघाट पहुंचे मनीष सिसोदिया
सुप्रीम कोर्ट से कथित शराब नीति घोटाले में जमानत मिलने के एक दिन बाद आज शनिवार को मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और ध्यान लगाया।
SC में BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 अगस्त को
सुप्रीम कोर्ट सोमवार (12 अगस्त) को सीबीआई और ईडी द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में जमानत की मांग करने वाली बीआरएस नेता के कविता की याचिका पर सुनवाई करेगा। के कविता ने आबकारी नीति मामले में अपनी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है।
डोनाल्ड ट्रंप का विमान डायवर्ट, सेफ लैंडिंग
डोनाल्ड ट्रंप का विमान बोजमैन, मोंटाना में रैली के लिए जा रहा था, लेकिन यांत्रिक समस्या के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया, लेकिन हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से पास के बिलिंग्स में उतर गया, एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट।
तिमोर-लेस्ते के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत से तिमोर-लेस्ते की पहली राष्ट्राध्यक्ष स्तरीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचीं। एक विशेष सम्मान के रूप में, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications