Breaking: कर्मचारियों को गुजरात सरकार की सौगात, महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि

Hemant Soren Oath Live Updates: हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में गुरुवार को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

उधर, 20 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय खिलाड़ी आज वतन लौट आए। इस दौरान विश्व विजेता टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।

Breaking Live News

इसके बाद भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की और फिर मुंबई के लिए रवाना हो गए।

मौसम की अगर बातें करें तो आज दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका , मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 04, 2024, 11:12 PM IST

टीम इंडिया ताज होटल पहुंची

मुंबई: ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 विजेता टीम इंडिया ताज होटल पहुंची।
Jul 04, 2024, 11:11 PM IST

गुजरात सरकार का अहम फैसला

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, उन्होंने सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी केंद्रीय दरों के आधार पर महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की है: CMO
Jul 04, 2024, 8:27 PM IST

हेमंत सोरेन की नई सरकार का 8 जुलाई को होगा फ्लोर टेस्ट

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट 8 जुलाई को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान होगा।
Jul 04, 2024, 6:56 PM IST

मरीन ड्राइव पर भीड़ के बीच से निकलवाई गई एम्बुलेंस

मरीन ड्राइव पर एकत्रित क्रिकेट प्रशंसकों ने भीड़ के बीच से एम्बुलेंस को गुजरने के लिए रास्ता बनाया।
Jul 04, 2024, 6:40 PM IST

टीम इंडिया की विजय परेड

टीम इंडिया - #T20WorldCup2024 चैंपियन - मुंबई पहुंची। वे अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए जल्द ही यहां शहर में एक विजय परेड आयोजित करेंगे।
Jul 04, 2024, 6:38 PM IST

हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी लहराई

टीम इंडिया के शहर पहुंचते ही क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने #T20WorldCup2024 की ट्रॉफी लहराई।
Jul 04, 2024, 6:10 PM IST

टीम इंडिया के आने के इंतजार में मरीन ड्राइव पर जुटी भीड़

मुंबई: टीम इंडिया के आने के इंतजार में मरीन ड्राइव पर जुटी भीड़ और बढ़ गई। टीम इंडिया का यहां पर जल्द ही विजय परेड होगा।
Jul 04, 2024, 5:34 PM IST

सीएम चंपई सोरेन ने कहा

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने के बाद पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "मैं नई सरकार के गठन के लिए 'हेमंत बाबू' को बधाई देता हूं। मैं अपने गठबंधन के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।"
Jul 04, 2024, 5:13 PM IST

चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि हेमंत सोरेन 28 जून को जमीन घोटाले के एक मामले में करीब पांच महीने जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, एक दिन पहले चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Jul 04, 2024, 5:03 PM IST

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के CM

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
Jul 04, 2024, 4:05 PM IST

मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड

चैंपियन टीम इंडिया की विजय परेड आज शाम मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी।
Jul 04, 2024, 3:57 PM IST

क्रिकेट प्रशंसक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे

उत्साही क्रिकेट प्रशंसक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।
Jul 04, 2024, 3:02 PM IST

भारतीय टीम के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे फैंस

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीम इंडिया के आगमन का इंतजार कर रहे एक क्रिकेट फैन ने कहा कि "2007 में, एमएस धोनी ने टी20 विश्व कप जीता था। आज, हम रोहित शर्मा की वजह से फिर से जीत गए हैं। सूर्यकुमार का कैच कभी नहीं भुलाया जा सकता।"
Jul 04, 2024, 2:15 PM IST

बस वानखेड़े स्टेडियम पहुंची

भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड में इस्तेमाल होने वाली बस वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। टीम इंडिया जल्द ही दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का कार्यक्रम है।
Jul 04, 2024, 1:25 PM IST

पीएम से टीम के खिलाड़ियों ने की बात

भारतीय क्रिकेट टीम ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Jul 04, 2024, 12:46 PM IST

पीएम से मिलने के बाद मुंबई के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 7, लोक कल्याण मार्ग से रवाना हो गई।
Jul 04, 2024, 12:34 PM IST

जीतेंद्र अवहाद ने कहा

मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यक्रम पर एमसीए सदस्य जीतेंद्र अवहाद ने कहा कि यह एक अच्छा एहसास है। लंबे समय के बाद भारत ने विश्व कप जीता और विश्व कप जीतने के बाद ना सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे भारत में आज उनका स्वागत किया जाएगा।
Jul 04, 2024, 12:13 PM IST

रोहित शर्मा ने ढोल की बीट पर उड़ाया जबरदस्त गर्दा, यहां देखिए फाड़ू डांस

Delhi Team India Arrival: वो पल, वो घड़ी , वो वक्त आखिरकार आ ही गया, जिसका इंतजार पलकें बिछाकर पूरा देश कर रहा था। टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया की वतन वापसी हो चुकी है।
Jul 04, 2024, 10:56 AM IST

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के दिल्ली पहुंचने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि हर कोई खुश है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और कई देशों को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और बीसीसीआई अधिकारियों को श्रेय। वे आज एयर इंडिया के एक निजी चार्टर्ड विमान से यहां उतरे और अब वे मुंबई के लिए रवाना होंगे और वहां स्वागत समारोह होगा।
Jul 04, 2024, 10:51 AM IST

बीसीसीआई ने ट्वीट कर शेयर किया जश्न का वीडियो

बीसीसीआई ने ट्वीट कर शेयर किया टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम का जश्न का वीडियो।
Jul 04, 2024, 10:47 AM IST

7, लोक कल्याण मार्ग पहुंची भारतीय टीम

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंची।
Jul 04, 2024, 10:36 AM IST

विराट कोहली ने दिल्ली के आईटीसी मौर्या में केक काटा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाने के लिए विराट कोहली ने दिल्ली के आईटीसी मौर्या में केक काटा।
Jul 04, 2024, 10:34 AM IST

पीएम मोदी से मिलने रवाना हुई भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए आईटीसी मौर्य से रवाना हो गई है।
Jul 04, 2024, 9:37 AM IST

UK Elections 2024: यूके इलेक्शन में वोटिंग आज

UK Elections 2024: यूके इलेक्शन में वोटिंग आज, ऋषि सुनक की हार तय, लेबर पार्टी की जीत के मायने क्या?
Jul 04, 2024, 9:35 AM IST

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर स्वदेश पहुंची टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की वतन वापसी हो गई है। भारतीय टीम बारबाडोस से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।कुछ ही देर में भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+