T20 WC 2024 Champions: रोहित शर्मा ने ढोल की बीट पर उड़ाया जबरदस्त गर्दा, यहां देखिए फाड़ू डांस
Delhi Team India Arrival: वो पल, वो घड़ी , वो वक्त आखिरकार आ ही गया, जिसका इंतजार पलकें बिछाकर पूरा देश कर रहा था। टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया की वतन वापसी हो चुकी है।
आज सुबह स्पेशल प्लेन से भारतीय टीम दिल्ली पहुंची जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। फैंस का एक बड़ा जमावड़ा एयरपोर्ट के बाहर खड़े होकर अपने खिलाड़ियों को चियर करता नजर आया।

अपने सितारों को जमीं पर देखकर लोगों के इमोशंस बेकाबू हो गए, कोई खिलाड़ियों की फोटो खींच रहा था तो कोई उनका नाम लेकर चिल्ला रहा था। खिलाड़ियों के प्रति फैंस की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एयरपोर्ट के बाहर बारिश में सुबह चार बजे से फैंस खड़े थे।
'कप्तान रोहित शर्मा हाथ में ट्रॉफी लेकर आए '
अपने फैंस की चाहत को हर खिलाड़ी समझता है इसलिए एयरपोर्ट से बाहर आते ही हर खिलाड़ी ने दोनों हाथों से अपने चाहनेवालों का अभिावादन किया और जैसी ही कप्तान रोहित शर्मा हाथ में ट्रॉफी लेकर बाहर आए तो प्रशंसंकों के चेहरे खुशी से झूम उठे। एयरपोर्ट से निकलकर टीम इंडिया सीधे मौर्या होटल पहुंचीं, जहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया। सारे खिलाड़ी मेडल पहनकर होटल के अंदर प्रवेश किए, ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत हुआ।
ढोल बीट पर कप्तान रोहित थिरके, फैंस हुए बेकाबू
और जब इन ढोल बीट पर कप्तान रोहित थिरके, तो हर कोई दंग ही रह गया। बीसीसीआई ने खुद ये वीडियो शेयर किया है। ढोलबीट पर केवल रोहित ने ही फाड़ूं डांस नहीं किया बल्कि पांड्या और सूर्या ने भी जमकर ठुमके लगाए। डांस का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।
साउथ अफ्रीका को फाइनल में 7 रनों से हराकर टी20 विश्वकप जीता
आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 29 जून को साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराकर टी20विश्वकप जीता है और इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्पियन बनी है। आज दिल्ली के बाद टीम इंडिया मुंबई पहुंचेगी और वहां की विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications