Breaking LIVE: वायनाड लैंड स्लाइट में मौतों की संख्या 190, उत्तराखंंड में बारिश का तांडव, जानिए बड़े अपडेट्स

Breaking News LIVE UPDATES: संसद के मानसून सत्र में आज भी दोनों सदनों में बजट पर बहस होगी। तो वहीं दूसरी ओर केरल के वायनाड में मेप्पडी के पास हुए भारी भूस्खलन में अभी तक सैक़ड़ों लोग मारे जा चुके हैं, राहुल और प्रियंका गांधी आज वायनाड के दौरे पर हैं।

अभी भी वहां राहत और बचाव कार्य जारी है।तो वहीं दूसरी ओर पूजा खेडकर की एंटीसिपेटरी बेल पर फैसला आज आने वाला है।

Breaking LIVE

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 02, 2024, 12:36 AM IST

ओलंपिक इतिहास रचने वाले स्वप्निल कुसाले को केंद्र ने दिया सम्मन

ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को केंद्र ने बड़ा सम्मान दिया है। कुसाले को मध्य रेलवे के स्पोर्ट्स सेल में ओएसडी के रूप में पदोन्नत किया गया है।
Aug 02, 2024, 12:32 AM IST

वायनाड लैंडस्लाइट: अब तक 190 मौतों की पुष्टि

केरल लैंडस्लाइट की तबाही से होने वाली मौतों की संख्या 190 पहुंच गई है। आंकड़ा और बढ़ सकता है। अधिकतर शवों की शिनाख्त हो चुकी है। केरल के राजस्व मंत्री के राजन के मुताबिक जिन शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, उनके लिए डीएनए टेस्ट की आवश्यता है।
Aug 01, 2024, 10:39 PM IST
दिल्ली

दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD ने चलाया बुलडोजर

दिल्ली में जलभराव की समस्या के बीच एमसीडी ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लिया। गुरुवार को पुलिस ने सिविल लाइंस थाने के पास तोड़फोड़ अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत और फिर बाद में उन्हें रिहा कर दिया है। पुलिस ने ये एक्शन अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दौरान अवैध हस्तक्षेप रोकने के लिए किया।
Aug 01, 2024, 8:50 PM IST

हिमाचल प्रदेश

शिमला: रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल CISF अधिकारी जेपी सिंह ने बताया, "31 जुलाई-1 अगस्त की रात में बादल फटने की खबर मिली... यहां जान-माल के नुकसान की भी जानकारी मिली... हमारी 20 लोगों की एक ज्वाइंट टीम यहां पहुंची है, NDRF की टीम भी उपस्थित है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Aug 01, 2024, 8:49 PM IST

हिमाचल प्रदेश:

शिमला के रामपुर क्षेत्र के समेज खड्ड में बादल फटा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Aug 01, 2024, 6:08 PM IST

ओल्ड राजिंदर नगर कोचिंग केस

तीस हजारी कोर्ट ने एसयूवी के ड्राइवर मनुज कथूरिया को जमानत दे दी। उसे ओल्ड राजिंदर नगर में तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत से जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Aug 01, 2024, 5:29 PM IST

'यह पूरे देश के लिए एक भयानक त्रासदी है'

वायनाड में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह वायनाड, केरल और पूरे देश के लिए एक भयानक त्रासदी है। हम यहां स्थिति देखने आए हैं। यह देखना दुखद है कि कितने लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और अपने घरों को खो दिया है। हम मदद करने की कोशिश करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि बचे हुए लोगों को उनका हक मिले। उनमें से बहुत से लोग फिर से बसना चाहते हैं। यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मैं डॉक्टरों, नर्सों, प्रशासन और स्वयंसेवकों सहित सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
Aug 01, 2024, 4:57 PM IST

बचाव कार्य पूरा हुआ: सेना

कर्नाटक और केरल सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने बताया कि, "बचाव कार्य पूरा हो चुका है। अभी हम सिर्फ शवों को निकाल रहे हैं। अगर कोई घर में फंसा हुआ है तो हम उसे बचा लेंगे। लेकिन बारिश के दौरान यह काम मुश्किल है। यहां सेना के 3 कुत्ते तैनात हैं... शाम को हम बचाव कार्य रोक देते हैं क्योंकि यह खतरनाक है। बचाव कार्य के लिए हमारी 5 टीमें यहां तैनात हैं..."
Aug 01, 2024, 4:35 PM IST

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वे बार-बार खटाखट खटाखट जैसे योजना के माध्यम से जनता को धोखा दे सकें। मैं कह सकता हूं कि ये सरकार चलेगी, मजबूती के साथ चलेगी और प्रदेश के अंदर ट्रांसफॉर्म करने के अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी...कल की गोमती नगर की घटना में भी हमने जवाबदेही तय की है...महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च महत्व रखता है। अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो उसका खामियाजा भुगतेगा।
Aug 01, 2024, 4:30 PM IST

मनसुख मंडाविया ने ओलंपिक पदक विजेता को किया सम्मानित

दिल्ली: केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय निशानेबाज और ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत सिंह और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Aug 01, 2024, 3:55 PM IST

उत्तराखंड: बारिश प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
Aug 01, 2024, 3:05 PM IST

हरियाणा में 10 सालों से नहीं बिछी 1 इंच भी रेल लाइन: दीपेंद्र हुड्डा

दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हरियाणा जैसे प्रदेश में 10 सालों में 1 इंच भी रेल लाइन नहीं बिछी। जिन्होंने रेल लाइन नहीं बिछवाई वह रील की बात कर रहे हैं। उनका यह वक्तव्य अहंकार का प्रतीक था, हम इसकी निंदा करते हैं।"
Aug 01, 2024, 2:50 PM IST

चूरलमाला पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

केरल: लोकसभा में विपक्ष के नेता व वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड के चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे। 30 जुलाई को यहां भूस्खलन हुआ था जिसमें 167 लोगों की जान चली गई थी।
Aug 01, 2024, 2:37 PM IST

वियतनाम के PM के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की।
Aug 01, 2024, 2:33 PM IST

स्वप्निल कुसाले ने निशानेबाजी में जीता कांस्य

मुंबई: भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के कांस्य पदक जीतने पर उसके पूर्व कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा, "मुझे बहुत-बहुत खुशी हो रही है....उसका जीतना हमारे लिए सुखमय है। उसने जो मेहनत की ये उसी का परिणाम है इससे मुझे बहुत खुशी मिली है।"
Aug 01, 2024, 1:50 PM IST

1090 सेवा फिर शुरू करें यूपी सरकार: डिंपल यादव

दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ में बाढ़ग्रस्त सड़क पर बाइक सवार महिला को भीड़ द्वारा परेशान किए जाने पर कहा, "सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो हैं, रिकॉर्डिंग है ऐसे में सरकार बहुत आसानी से चिह्नित कर सकती है कि कौन ऐसा कर रहे थे। इन्होंने शुरू में स्कॉयड बनाए थे लेकिन आज सब ठंडे बस्ते में पड़े हैं... हम उत्तर प्रदेश सरकार से कहना चाहेंगे कि महिलाओं के लिए 1090 की जो सेवा थी उसे फिर से शुरू करें।"
Aug 01, 2024, 1:24 PM IST

वायनाड में अभी जारी है बचाव अभियान:CM

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वायनाड भूस्खलन पर कहा, "लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा। बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुनर्वास कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा, जैसा कि हमने पहले की स्थितियों में भी किया है। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे लोगों से मिलने और शिविरों के अंदर शूटिंग करने से बचें। आप उनसे शिविरों के बाहर बात कर सकते हैं, व्यक्तियों की गोपनीयता की रक्षा करना महत्वपूर्ण है..."
Aug 01, 2024, 1:23 PM IST

वायनाड बचाव कार्य पर NDRF और KSDMA ने चर्चा की

तिरुवनंतपुरम: एनडीआरएफ और केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अधिकारियों ने वायनाड में भूस्खलन वाले स्थान पर चल रहे राहत और बचाव अभियान पर चर्चा और समीक्षा की।
Aug 01, 2024, 1:09 PM IST

बेंगलुरु एक महत्वपूर्ण शहर है: डीके शिवकुमार

पीएम मोदी से मुलाकात करने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'बेंगलुरु एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है जो उन्हें बहुत अधिक राजस्व देता है, विश्व नेता और विश्व निवेशक बेंगलुरु आ रहे हैं। मनमोहन सिंह के समय में बेंगलुरु को बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर दिए गए... अब जब जनसंख्या बहुत बढ़ गई है तो मैंने पीएम से हमारी मदद करने का अनुरोध किया... हमने रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की। हमने बजट में प्रतिबद्ध वित्तीय निधियों के लिए अनुरोध किया।'
Aug 01, 2024, 12:59 PM IST

हिमाचल में तैनात है NDFR की 14 टीमें

NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना पर बताया, "NDRF की करीब 14 टीमें हिमाचल में तैनात है। कुल्लू, मंडी, शिमला में बादल फटने की 3 घटनाएं सामने आई हैं। आज सुबह ही हमारी 2 टीमें मंडी के लिए तैनात की गई है... कुल्लू में भी बचाव कार्य जारी है। रामपुर में भी बादल फटा है, वहां 6 लोगों को बचाया गया है। 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग लापता हैं।"
Aug 01, 2024, 12:47 PM IST

आप पार्टी को दिल्ली की चिंता नहीं...

दिल्ली को पेरिस, लंदन जैसा बनाने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने वाली आम आदमी पार्टी सत्ता के लालच में व्यस्त है, उन्हें दिल्ली में जलभराव की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें अपने भ्रष्ट नेता अरविंद केजरीवाल को क्रांतिकारी साबित करने की चिंता है- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ
Aug 01, 2024, 12:02 PM IST

मालीवाल मारपीट केस में SC ने विभव को लगाई फटकार

स्वाति मालीवाल मारपीट केस में SC ने विभव को लगाई फटकार, कहां- 'शर्म नहीं आती तुम्हें'
Aug 01, 2024, 11:09 AM IST

SC/ST आरक्षण पर SC का बड़ा ऐलान

SC/ST आरक्षण के तहत ज्यादा पिछड़ी जातियों को मिल सकता है अलग कोटा-सुप्रीम कोर्ट
Aug 01, 2024, 8:43 AM IST

राहुल गांधी के वायनाड दौरे पर भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वायनाड दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, "यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है, लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले पांच सालों से राहुल गांधी वायनाड के सांसद के तौर पर वहां के एक अनुपस्थित जमींदार की तरह काम कर रहे हैं।
Aug 01, 2024, 8:21 AM IST

भारत के महान क्रिकेटर का 71 वर्ष की आयु में निधन

भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी अंशुमन गायकवाड़, जिन्होंने अपने संन्यास के बाद विभिन्न पदों पर खेल की सेवा की, का बुधवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया।
Aug 01, 2024, 8:20 AM IST

वायनाड दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड जाने के लिए अपने निवास से हुए रवाना।
Aug 01, 2024, 8:19 AM IST

वायनाड में भूस्खलन के बाद अब तक अब तक 256 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+