मोदी तोड़ेंगे परंपरा, लाल किले से बिना लिखा भाषण देंगे PM
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा से नया करने के लिए जाने जाते हैं। मोदी परंपराओं को तोड़कर अपनी नई राह बनाते है। इस बार स्वंतत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फर सबको चौंकाने जा रहे हैं। मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से बिना लिखा हुआ भाषण देंगे।

जी हां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी लालकिले की प्राचीर से अपना पहला भाषण बिना तैयारी के और बिना मदद के देगें। अब तक ये संभावना जताई जा रही है कि मोदी बिना लिखा भाषण देंगे। ऐसा करने में अगर मोदी कामियाब रहें तो वो देश के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम का भाषण 45 मिनट से एक घंटे तक चल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि मोदी अपने भाषण में एनडीए सरकार की प्राथमिकताएं देश के सामने रखेंगे।
आपको बता दें कि मोदी अधिकांश समय काफी लंबे-लंबे भाषण बिना तैयारी के देते रहे हैं। मोदी का अंदाज ऐसा है कि लोग उन्हें सुनने के लिए बेताब रहते हैं। मोदी के जानने वाले बताते है कि लिखे हुए भाषण से मोदी की संवाद की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में एक बार फिर मोदी लालकिले से अपने मन क बात लोगों से करने वाले हैं।
अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक मोदी सुबह 7.20 बजे लाल किला पहुंचेंगे। सैन्य बलों से सलामी लेने के बाद वे तिरंगा लहराएंगे। इस दौरान पहली बार 10 हजार लोगों को कार्यक्रम में फ्री सीट मिलेंगी। मोदी ने चार मंत्रियों को उनके भाषण की तैयारी के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications