अगले महीने से बदल जाएगी भारतीय रेल की सूरत
नयी दिल्ली। जल्द ही रेलवे की सूरत बदल जाएगी। अब तक आप ट्रेन के खानों की शिकायत करते आए होंगे, लेकिन अगले महीने से आपको ये शिकायत सुनने को मिलेगी। 1 नबंवर से एक्सप्रेस और मेल ट्रेन में यात्रा करने वालों को ब्रांडेड रेडी-टू-ईट खाना मिल सकेगा।

ट्रेन में यात्रियों को क्वालिटी और हाइजिनिक खाना मुहैया करवाने के लिए रेलवे ने ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार कर ली है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक आईटीसी, एमटीआर, मइयास, कोहिनूर फूड्स और कैलॉग्स को ट्रेन में खाना सर्व करने का मौका देने का प्रस्ताव रखा गया है।
इसे अगल-अगल चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में जिन ट्रेनों में पैंट्री कार है उनमें ब्रांडेड प्री-कुक्ड खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। खाना गर्म और सील्ड पैक सर्व किया जाएगा। इन खानों की रेट जोनल रेलवे तय करेगी।, हालांकि यह दाम कैटरर्स की तरफ से चार्ज किए जाने वाले दामों से अलग नहीं होंगे। रेलवे को उम्मीद है कि कंपनियां उनसे रीजनेबल रेट ही चार्ज करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications