ब्रह्मोस मिसाइल ने सफलतापूर्वक लंबी दूरी के टारगेट को भेदा, बढ़ी सेना की ताकत
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का एक और सफल परीक्षण किया है। पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई 30 एमकेआई विमान से यह परीक्षण किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइल की सफल फायरिंग ने इस परीक्षण से लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता को साबित किया है। मंगलवार को एडवांस मॉड्यूलर लॉन्चर से आईएनएस दिल्ली से इसकी लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता का प्रदर्शन किया है।
Recommended Video
Indian Navy ने दिखाई ताकत, Brahmos Missile के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण | वनइंडिया हिंदी

ब्रह्मोस की समुद्री और जमीनी लक्ष्यों को निशाना बनाने की इसकी क्षमता में सुधार किया जा रहा है। इससे पहले जनवरी में ओडिशा में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था, जहां उसने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था। बता दें कि भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम 'ब्रह्मोस एयरोस्पेस' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उत्पादन करता है।












Click it and Unblock the Notifications