भारतीय वायुसेना को बड़ी सफलता, दुनिया की सबसे भारी मिसाइल को किया सफलतापूर्वक लॉन्च
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है, वायुसेना ने दुनिया की सबसे तेज ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रम्होस को सफलतापूर्वक लॉच करके इतिहास बनाया है। इसे पहली बार एयरफोर्स ने सुखोई-20एमकेआई से इसे बंगाल की खाड़ी में लॉच किया गया। इसे सफलतापूर्वक तय लक्ष्य पर लांच किया गया। इस सफल परीक्षण से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

ब्रह्मोस एयर लांच्ड क्रूज मिसाइल को सुखोई-20एमकेआई से लॉच किया गया जोकि, जिसका कुल वजन 2.5 टन है, यह अबतक का सबसे भारी हथियार है जिसे ब्रह्मोस ने सफलतापूर्वक लॉच किया है। अब इस हथियार को जमीन, समुद्र और हवा में से कहीं भी सफलतापूर्वक लॉच किया जा सकता है, इसे एचएएल ने मॉडिफाई किया है। इसे डीआरडीओ और रूस की एनपीओएम ने मिलकर तैयार किया है। ब्रम्होस देश की सेना के लिए बड़ा हथियार है, इसकी मदद से अब दो स्टेज पर मिसाइल को 450 किलोमीटर व 290 किलोमीटर की दूरी पर लॉच किया जा सकता है। यह दुनिया की सबसे भारी मिसाइल है जिसे सबसे बड़े लॉचर से लॉच किया गया है।
भारतीय वायुसेना के इस सफल लॉच पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बधाई दी है, उन्होने ब्रह्मोस के सफल लॉच पर डीआरडीओ को बधाई दी है। डीआरडीओ के चेयरमैन डॉक्टर एस क्रिस्टोफर, सचिव व अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बी इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस मिसाइल लॉच के मौके पर डीजी ब्रम्होस डॉ सुधीर मिश्रा, डीआरडीओ के तमाम वैज्ञानिक व सेना के अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें- यूएस नेवी का प्लेन क्रैश, क्रू मेंबर्स सहित 11 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications