'बस यही बाकी रह गया था', शादी नहीं होने पर 200 कुंवारे करने जा रहे ऐसा काम, पूरा देश हैरान
कर्नाटक में करीब 200 युवा बैचलर मार्च निकालने जा रहे। ये सभी दुल्हन नहीं मिलने से परेशान हैं।

कर्नाटक के मांड्या में बहुत से युवा अपनी शादी को लेकर परेशान हैं। उनको योग्य दुल्हन नहीं मिल रही, ऐसे में उन्होंने एक मार्च निकालने की प्लानिंग की। जिसकी चर्चा देशभर में हो रही। साथ ही बहुत से लोग सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में उतर आए हैं।

200 कुंवारे होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक चामराजनगर जिले में युवाओं ने दुल्हन नहीं मिलने पर एक अनूठा समाधान निकाला। उन्होंने 'ब्रह्मचारीगल पदयात्रा' यानी बैचलर मार्च निकालने का मन बनाया है। ये मार्च मांड्या से एमएम हिल्स मंदिर तक होगा, जिसमें करीब 200 कुंवारे युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद वो मंदिर के देवता से सामूहिक रूप से आशीर्वाद मांगेंगे, ताकि उनको शादी के लिए जीवनसाथी मिल सके।

क्यों नहीं मिल रही दुल्हन?
एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के चामराजनगर जिले में जो यात्रा निकाली जाएगी, उसमें ऐसे युवक शामिल होंगे जो कृषि गतिविधियों में लगे रहते हैं। लिंगानुपात में असंतुलन की वजह से उन्हें शादी खोजने में दिक्कत हो रही। मामले में एक महिला किसान नेता ने कहा कि जिले में कन्या भ्रूण हत्या का इतिहास रहा है और इसकी कीमत आज इन युवकों को चुकानी पड़ रही।

100 युवाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 फरवरी को ये यात्रा मांड्या से शुरू होगी, जो प्रसिद्ध एमएम हिल्स मंदिर तक जाएगी। इसमें 200 अविवाहित युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। आयोजकों के मुताबिक 100 अविवाहित पुरुषों ने 10 दिनों के अंदर ही पदयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया। जिसमें बेंगलुरु, मैसूर, मांड्या और शिवमोग्गा के युवा शामिल हैं।

25 फरवरी को समापन
यात्रा 23 फरवरी को मद्दुर तालुक के केएम डोड्डी गांव से शुरू होगी। तीन दिनों में ये 105 किमी की दूरी तय करेगी। इसके बाद 25 फरवरी को एमएम हिल्स में इनका समापन होगा। आयोजकों ने कहा कि शादी नहीं होने से युवाओं को आघात लगा था, ऐसे में यात्रा के जरिए उनकी मदद की जाएगी। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। जिस पर लोगों ने कहा कि अब यही देखना बचा रह गया था।










Click it and Unblock the Notifications