प्यार या पागलपन? बॉयफ्रेंड था HIV पॉजिटिव, लड़की ने निकाला ब्लड और खुद को चढ़ा लिया
गुवाहाटी, 10 अगस्त। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार की कोई सीमा नहीं होती। लेकिन असम की इस लड़की ने प्यार के नाम पर जो किया है वह प्यार कम पागलपन कहा जाए तो ज्यादा सही होगा। आप सोच रहें होंगि आखिर कैसे, तो चलिए हम आपको पूरी कहानी बताते हैं।

एचआईवी बॉयफ्रेंड का ब्लड खुद को चढ़ा लिया
असम के सुआलकाची जिले की रहने वाली इस 15 साल की किशोरी ने जो किया उसे सुनकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। इस किशोरी ने एचआईवी पॉजिटिव बॉयफ्रेंड के शरीर से पहले खून निकाला और फिर उस खून को सीरिंज की मदद से खुद को चढ़ा लिया। जी हां सही पढ़ रहे हैं आप, इस लड़की ने प्यार में पागलपन की हद की पार कर दी और बॉयफ्रेंड का खून खुद को चढ़ा लिया।

पता था कि बॉयफ्रेंड को एचआईवी है
इस पूरी कहानी में सबसे खास बात ये है कि इस लड़की को पहले से पता था कि उसका बॉयफ्रेंड एचआईवी पॉजिटिव है। 15 वर्षीय किशोरी की मुलाकात फेसबुक के जरिए लड़के से हुई थी और ये मुलाकात प्यार में बदल गई। रिपोर्ट के मुताबिक लड़का असम के सातडोला का रहने वाला है और एचआईवी पॉजिटिव है। फेसबुक पर मिलने के बाद दोनों तीन साल तक बात करते रहे और इस दौरान लड़की उसके प्यार में पूरी तरह डूब गई। डूबी भी ऐसी कि जान का रिस्क लेने को तैयार हो गई।

तीन बार लड़के के साथ जा चुकी
लड़की का कहना है कि वे दोनों इतना प्यार करते थे कि दो जिस्म एक जान महसूस करने लगे थे। यही नहीं लड़की ने तो ये भी दावा किया कि वह लड़के के साथ तीन बार भाग चुकी थी, यह जानते हुए भी कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। लड़की ने लड़का का खून सीरिंज से निकाला और उसे अपने शरीर में चढ़ा लिया। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

दो बार लड़की ने कराया टेस्ट
यही नहीं लड़की ने तो यह भी कहा कि लड़के ने उस रोका भी कि वह उसका खून अपने शरीर में न ले लेकिन वह नहीं मानी। लड़की ने कहा "मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे क्या होगा। मैं बस ये चाहती हूं कि वह जल्दी से बाहर आए।"
लड़की ने दो बार अपना टेस्ट भी कराया। उसने कहा कि वह पहली बार का रिजल्ट लेने नहीं गई। दावा किया कि दूसरी बार का एचआईवी टेस्ट निगेटिव आया है।












Click it and Unblock the Notifications