एवेंजर्स: एंडगेम फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी, युवक ने गर्लफ्रेंड के सामने रख दी ये कड़ी शर्तें

नई दिल्ली। एवेंजर्स: एंडगेम ( Avengers Endgame) आज रिलीज हो चुकी है। लाखों फैन्स एडवान्स में टिकट बुक (Avengers Endgame Ticket) करवाकर इस सुपरहीरोज़ से भरी मूवी को देख रहे हैं। मार्वल के प्रशंसक एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर को देखने के बाद से पिछले साल से इस फिल्म के आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजकर साफ कर दिया कि उसे फिल्म के दौरान किन-किन नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए उसने एक रूल चार्ट आपनी गर्लफ्रेंड को भेजा है।

युवक ने रूट चार्ट में लिखी ये मजेदार शर्तें

युवक ने रूट चार्ट में लिखी ये मजेदार शर्तें

कैमिला रोज नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जो कि उसके बॉयफ्रेंड साइरिल की ओर से भेजे गए रूल चार्ट की है। कैमिला ने लिखा कि, मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे कल #AvangersEndgame फिल्म देखने के लिए ये कड़ी चेतावनी दी हैं। मैं सोच रही थी कि यह सिर्फ एक डेट नाइट होगी। इस ट्वीट पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या तुम अपने ब्वॉयफ्रेंड को टैग कर सकती हो, ताकि हम उसे अपने ग्रुप में शामिल कर लें। युवक की ओऱ से जारी किए गए रूल चार्ट में ये बातें लिखी गईं थीं......

ये थी वो शर्तें

  • हम पॉपकॉर्न खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगेंगे, कृपया पहले से व्यवस्था कर लें।
  • फिल्म के दौरान आप कुछ खा नहीं सकती(जब तक फिल्म खत्म ना हो जाए) हैं। हालांकि, चुप-चाप पानी पी सकती हैं।
  • टॉयलेट ब्रेक के लिए आपको जाने देने के लिए मैं अपनी जगह से नहीं हिलूंगा, कृपया वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
  • ट्रेलर और पूरी फिल्म के दौरान आप मुझसे कोई बात नहीं करेंगी।
  • फिल्म के बाद इस पर होगी 30 मिनट की चर्चा

    फिल्म के बाद इस पर होगी 30 मिनट की चर्चा

    • हमारे बेटे से जुड़ी कोई इमरजेंसी होने पर मैं तुमको पूरी इजाजत देता हूं कि तुम फिल्म छोड़कर चली जाओ और स्थिति को संभाल लो। मैं फिल्म खत्म होने के बाद तुम्हारे पास आ जाऊंगा।
    • फिल्म खत्म होने के बाद 30 मिनट का डीब्रीफ सेशन होगा, जिसमें हम फिल्म की घटनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। इसके बाद थोड़ी देर हम चुप-चाप उसके बारे में सोचेंगे।
    • ऐसा स्वीकार किया जाए कि आप इस फिल्म के बाद नहीं रहेंगे जैसे पहले थे, इसे लेकर चिंतित ना हो
    • आपके सहयोग के लिए धन्यवाद, आगे फिल्म के बेहतरीन अनुभव होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+