प्रेमी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग तो लड़की ने जलते हुए उसे भी कसकर पकड़ा, दोनों की मौत

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया। लड़की की उम्र अभी महज 24 साल ही थी, जो एक कोविड सेंटर में नर्स का काम करती थी। इस घटना में लड़के की भी मौत हो गई।

4 साल बाद रिश्ता किया खत्म

4 साल बाद रिश्ता किया खत्म

दरअसल एक लड़का और लड़की पिछले चार साल से रिलेशन में थे। इस बीच दोनों के बीच कुछ बात हुई और उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। लड़की प्रेमी से रिश्ता पूरी तरह खत्म करके अपनी जिंदगी जीने लगी, लेकिन लड़का ये बात मानने को तैयार नहीं था। वो लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। इसके अलावा वो उसका आए दिन पीछा भी करता था। जिस वजह से लड़की काफी परेशान रहती थी।

थाने में की थी शिकायत

थाने में की थी शिकायत

5 अक्टूबर को लड़की ने प्रेमी से परेशान होकर विजयवाड़ा के गवर्नरपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी। पुलिस ने भी तुरंत लड़के को बुला लिया और चेतावनी दी। तब लड़के ने एक अंडरटेकिंग दिया था, जिसमें उसने कहा कि वो अब से लड़की का पीछा नहीं करेगा। जिस पर लड़की ने भी शिकायत वापस लेकर मामला खत्म कर दिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस शिकायत का अंजाम बहुत ही बुरा होने वाला है।

आग से घिरी लड़की ने लड़के को खींचा

आग से घिरी लड़की ने लड़के को खींचा

सोमवार को लड़की अपने काम से घर लौट रही थी। तभी उसके पीछे लड़का आ गया। इस दौरान दोनों में जमकर बहस हुई। लड़का पुलिस कंप्लेन से बहुत ज्यादा नाराज था। कुछ ही देर में बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़के ने पेट्रोल निकाला और लड़की को आग के हवाले कर दिया। आग से घिरी लड़की ने भी लड़के को कसकर पकड़कर अपनी ओर खींच लिया, जिससे वो भी बुरी तरह झुलस गया। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोग आवाज सुनकर पहुंचे और आग बुझाकर दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+