करीना कपूर के मालाबार गोल्ड एड से मचा हंगामा, लोग बोले-‘हिन्दुओं की भावनाएं हुईं आहत’
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: विमल पान मसाला विज्ञापन विवाद के चलते हाल ही में अक्षय कुमार को माफी मांगनी पड़ी थी। अब एक नया ब्रांड सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गया है। करीना कपूर मालाबार गोल्ड के अपने विज्ञापन की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें निशाना बना रहे हैं। इस ऐड के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #No_Bindi_No_Business, #Boycott_MalabarGold ट्रेंड कर रहा है।

अक्षय तृतीय वाले ऐड पर मचा बवाल
हुंडई और किया मोटर्स जैसी ऑटो कंपनियां हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉयकॉट का शिकार हुई थीं। टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी तनिष्क भी एक ऐड विवादों में घिर चुकी है। अब इस कड़ी में नया नाम मालाबार गोल्ड का जुड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं कि करीना कपूर की शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है और वो एक हिंदू त्योहार के ऐड में नजर आ रही हैं। कुछ लोगों ने करीना के इस विज्ञापन को हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।

लोगों ने बिंदी ना लगाने पर उठाए सवाल
दरअसल अक्षय तृतीया के मौके पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स कंपनी ने एक एड रिलीज किया जिसमें करीना कपूर लोगों से इसी ब्रांड के गहने खरीदने की अपील कर रही हैं। करीना ने पेस्टल कलर का लंहगा पहना है। करीना ने काफी सुंदर गहने पहने हैं, लेकिन उन्होंने बिंदी नहीं लगाई है। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। उसकी वजह है कि करीना भारतीय पारंपरिक कपड़ों में हैं लेकिन बिंदी नहीं लगाई है। बिंदी नहीं लगाने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स इसे हिन्दू संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं।

#No_Bindi_No_Business
लोगों का कहना है कि अक्षय तृतीया हिंदुओं के लिए एक पवित्र त्योहार है और इस मौके पर लोग गहनों की खरीद करते हैं। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि हिंदुओं के त्योहार के ऐड में करीना कपूर ने बिंदी क्यों नहीं लगाया है? कई यूजर्स #Boycott_MalabarGold और #No_Bindi_No_Business हैशटैग के साथ ट्विटर पर निशाना साधा है। एक यूजर्स ने लिखा कि, यूजर ने 'बॉयकॉट मालाबार गोल्ड' और 'नो बिंदी, नो बिजनेस' हैशटैग यूज करते हुए लिखा, 'तथाकथित जिम्मेदार ज्वेलर अक्षय तृतीया के लिए ऐड जारी कर रहा है और उसमें करीना कपूर बिना बिंदी के है. क्या वे हिंदू संस्कृति का सम्मान करते हैं?'

लोगों ने हिंदू भवानाओं को आहत करने का लगाया आरोप
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बायकॉट मालाबार गोल्ड। भारत के 100 करोड़ हिन्दू होने के नाते? ये कंपनियां हमेशा धार्मिक भावनाओं का अपमान क्यों करती है? दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'अपने आपको जिम्मेदार ज्वैलर कंपनी ने करीना कपूर खान का विज्ञापन निकाला लेकिन अक्षय तृतीया पर बिना बिंदी के। क्या वे हिन्दू संस्कृति की परवाह करते हैं? एक अन्य शख्स ने लिखा कि, करीना अगर हिंदू धर्म में हिंदू त्योहारों और शादी के बाद बिंदी की भूमिका को भूल जाती हैं तो उन्हें सिर्फ पैसे कमाने के लिए इस तरह के विज्ञापन से बचना चाहिए। मालाबार गोल्ड अगर हिंदू त्योहारों और बिंदी के बारे में नहीं जानता है तो यह शर्मनाक है।












Click it and Unblock the Notifications