Boycott Chinese Products: अभिनेता परेश रावल ने कहा, एमेजॉन-फ्लिपकार्ट बताएं कौन से प्रोडक्ट्स चीनी
नई दिल्ली। चीन के दोगलेपन से पूरी दुनिया वाकिफ है, लद्दाख के गलवन घाटी में सोमवार की रात भारतीय सेना पर हमला कर के उसने एक बार फिर अपनी कायरता साबित की है। आज भारत को दुनियाभर से समर्थन प्राप्त है जबकि चीन की हर तरफ से निंदा की जा रही है। भारत ने भी अब चुप ना रहते हुए चीन को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली है, सीमा पर सेना को किसी भी प्रकार की कार्रवाई की छूट के साथ अब देश के अंदर चीनी उत्पादों के बहिष्कार का अभियान भी शुरू हो गया है। इस अभियान में अब बॉलीवुड एक्टर परेश रावल का भी साथ मिल गया है।

20 जवानों की शहादत के बाद गुस्से में भारत
गैरतलब है कि 15-16 जून की रात वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन और भारतीय सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी, इस घटना में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। वहीं चीन को भी इसमें बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। भारत के जमीन पर कब्जे के इरादे से आगे बढ़ी चीनी सेना को भारतीय जवान मुंहतोड़ सबक सिखा रहे हैं। इस बीच जवानों की शहादत से देशभर में गुस्सा है, जगह-जगह लोग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

चीनी सामानों के बहिष्कार को परेश रावल का समर्थन
अब देश की जनता और सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर भी चीन को जवाब देने का मन बना लिया है, अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (सीएआईटी) सहित कई संस्थाओं ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार की अपील की है। इस मुहिम में अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल का भी नाम जुड़ गया है। गुरुवार को उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों को चीनी सामानों को लेकर डिस्क्लेमर जारी करना चाहिए।

परेश रावल ने ट्वीट में कही ये बात
परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, हैलो एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और अन्य सभी ऑनलाइन व्यापारी, यदि आप चीनी सामान बेच रहे हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आपने उन पर डिस्क्लेमर जारी कर दिया है। आपका ग्राहक होने के नाते जिस उत्पाद को मैं खरीद रहा हूं...उसका ओरिजिन जानना चाहूंगा। बता दें कि परेश रावल ने लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सेना से हुए 'हिंसक टकराव' के बाद
#BoycottChineseProducts' ट्वीट भी किया है।

रामविलास पासवान ने की बहिष्कार की अपील
लद्दाख में भारत के साथ सीमा तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील करते हुए कहा कि केंद्र चीन से आयातित उत्पादों पर बीआईएस गुणवत्ता नियमों को सख्ती से लागू करेगा। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि चीन के सस्ते और दोयम दर्जे (सेकेंड क्लास) के उत्पादों के आयात पर अब रोक लगेगी। भारत सरकार जल्द ही अपने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) को मजबूत करेगी और नए नियमों का ऐलान होगा।
यह भी पढ़ें: रोहिंग्या संकट: नोबल विजेताओं ने आंग सान सू ची को चेताया, कहा- त्रासदी को रोको या कार्रवाई के लिए तैयार रहो
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications