फेसबुक पर खूबसूरत तस्वीर देख हो गया लड़की से प्यार, पहली बार देखते ही भाग गया
फेसबुक पर खूबसूरत तस्वीर देख हो गया लड़की से प्यार, पहली बार देखते ही भाग गया शॉर्ट हेडलाइन
पटना। लड़के ने फेसबुक पर तस्वीर देखी और उसे लड़की से प्यार हो गया। उसने लड़की से बात करने की कोशिश की, लड़की ने भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोस्ती हो गई, बाद में फ्रेंडशिप प्यार में बदल गई। दोनों शादी तक के सपने देख लिए। अब लड़का मिलने के लिए बेचैन हो गया, लड़की भी मिलने को तैयार थी। नए साल में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और एक पार्क में मिलने का टाइम तय कर लिया।

लड़की से मिलने के लिए लड़का इतना उतावला कि वह कई घंटे पहले ही पार्क पहुंच गया। उसके हाथों में गुलाब का फूल था। आखिरकार उतावले लड़के क इंतजार खत्म हुआ और उसकी आंखों के सामने वो लड़की थी, जिसका वह इंतजार कर रहा था। यही तो वो लड़की थी, जिससे वह घंटों बात किया करता था, शादी रचाने के ख्वाब देखता था, लेकिन जब वह सामने खड़ी थी तो वह खुश होने की जगह दुखी हो गया।
एक जनवरी को पार्क में जब लड़के ने पहले बार 'ख्वाबों की रानी' को देखा उसने दांतों तले अंगुली दबा ली। वह पार्क से भागने लगा, लेकिन लड़की ने उसे पहचान लिया। हैरानी की बात देखिए कि लड़के ने लड़की को पहचानने से भी इनकार कर दिया। अब लड़की रोने लगी, उसने लड़के को रोकने की लाख कोशिशें कीं, पर वह नहीं माना और पार्क से भाग गया।
प्यार में मिले धोखे से परेशान लड़की अगले दिन यानी दो जनवरी को महिला थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने लड़के को थाने बुलाया। लड़का जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसने बताया कि जब फेसबुक पर उसने लड़की की तस्वीर देखी थी तब वह बहुत सुंदर थी, लेकिन जब पार्क में वह मिलने आई और पहली लड़के ने उसे देखा तो पता चला कि उसके दांत टूटे हुए थे।
लड़के ने कहा कि लड़की ने उसे बताया था कि वह बेहद अमीर है, लेकिन जब सामने आई तो पता चला कि वह लोगों के घरों में काम करती है। लड़के की यह बात सुनते ही लड़की आगबबूला हो गई। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इसके बाद सब इस्पेक्टर ने दखल दिया और दोनों फटकार लगाने के बाद मामले शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications