आधार की वजह से दो साल बाद मिला खोया बेटा

आधार की वजह से दो साल बाद मिला खोया बेटा

नई दिल्ली। पानीपत के रहने वाले एक दंपत्ति को उनका खोया हुआ बेटा दो साल बाद मिल गया। खास बीमारी की वजह से ज्यादा कुछ याद रख पाने में असमर्थ उनका बेटा दो साल पहले खो गया था लेकिन अब वो उन्हें दोबारा मिल गया है। ये सब हुआ है आधार की वजह से।

boy meet his parents because aadhar after 2 years

एनबीटी की खबर के मुताबिक, पानीपत में रहने वाले विकास का बेटा गौरव 2015 में घर के बाहर से कहीं गायब हो गया। उन्होंने स्थानीय पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, अखबार से लेकर टीवी तक में विज्ञापन दिए लेकिन उनके बेटे की कहीं कोई खबर नहीं मिली।

ट्रस्ट सलाम बालक के कोऑर्डिनेटर संजय दूबे बताते हैं कि दिल्ली महिला आयोग की ओर से संचालित 'पालना' नाम की एनजीओ ने इस बच्चे को उनके यहां ट्रांसफर किया था, क्योंकि वहां 8 साल तक के ही बच्चे रह सकते थे। यहां आने के बाद बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट में उसक अल्जाइमर डिजीज सीक्वेंसिंग प्रोजेक्ट से ग्रसित बताया। वह अपने और अपने माता-पिता के नाम के सिवा कुछ नहीं बता पा रहा था।

हाल ही में आधार कार्ड वबनवाने के लिए कैंप लगवाया गया, जहां बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए ले जाया गया। एनरोलमेंट की प्रक्रिया के दौरान ही पता चला कि यह बच्चा पहले से एनरोल है। जिससे उसके घर का पता खोजा गया। सोमवार को गौरव के परिवार को यहां दिल्ली बुलाया गया और उनका बच्चा उनको सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+