Whatsapp के HIV मैसेज से ना हो परेशान, ऐसे नहीं होता एड्स

बैंगलोर। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है कि एक दस साल के लड़के को एड्स सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उसने एक ऐसा अन्नास खा लिया था जिसे बेचने वाले के एक हाथ में चोट लगी थी और फल काटते वक्त उसकी चोट का ब्लड उसके फल में लग गया और उसका खून संक्रमित था इसलिए बच्चा एड्स का शिकार हो गया।

इसलिए मैसेज में अपील की गई है कि सड़क के किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों खासकर पानी पूरी और बड़ा पाव से दूर रहे। इस मैसेज के नीचे बकायदा डॉ.सुजैन जाधव, सीएमओ, सिविल अस्पताल मुंबई का भी नाम है।

Whatsapp के HIV मैसेज से ना हो परेशान

तो यहां आपको बता दें कि ऐसा केवल .3 प्रतिशत लोगों को हो सकता है। इस बारे में वनइंडिया ने कुछ डॉक्टरों से बात की जिनके मुताबिक एचआईवी पॉजिटिव होने का मतलब एड्स नहीं होता है, हां एचआईवी संक्रमित लोगों को एड्स हो जरूर सकता है।

संक्रमित खाने से केवल .3 प्रतिशत लोगों को बीमारी हो सकती है

एचआईवी एक वायरस है जो इंसान के अंदर की सारी रोग से लड़ने वाली क्षमताओं को नष्ट कर देता है जिसकी वजह से इंसान की मौत होती है। उदाहरण के तौर पर समझाते हुए डॉक्टरों ने कहा कि मान लीजिये कि आप ने किसी ऐसे पानी-पूरी वाले की पानी-पुरी खाई है जिसके हाथ में चोट लगी है और वो चोट ताजी है जिसमें से ब्लड निकल रहा है और ब्लड उसका संक्रमित है।

एचआईवी पॉजिटिव होने का मतलब नहीं कि एड्स है

लेकिन यह संक्रमण आप पर तभी असर करेगा जब आप के मुंह में भी कोई बीमारी होगी जैसे कि आप मसूड़े में चोट हो, आपके मुंह में छाले निकले हों या फिर आपकी जीभ या दांत में कोई दाने वगैरह हों। उससे भी ज्यादा संक्रमण की बात इस चीज पर निर्भर करती है कि आप अंदर से कितने स्वस्थ हैं, आप पर कितना मौसमी और बाहरी असर होता है।

संक्रमण का असर केवल संक्रमित लोगों पर

वैसे डॉक्टरों ने यह जरूर कहा कि इंसान को अगर स्वस्थ रहना है तो उसे स्ट्रीट फूड से बचना चाहिए। पानी-पूरी जैसी चीजों से इंसान बीमार इसलिए हो जाता है कि अक्सर उसका पानी साफ नहीं होता है। इससे पेट से संबधित बीमारियां हो सकती हैं।

सोशल मीडिया से पर फैल रहे मैसेज से परेशान ना हो

फिलहाल डॉक्टरों के साथ-साथ वनइंडिया की भी अपील है कि इस तरह से आ रहे Whatsapp के मैसेजों से आप भयभीत ना हों और खुश रहते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें और सुखी रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+