रिश्‍वत लेने के आरोप में अर्जुन अवॉर्ड विनर बॉक्सर जय भगवान हरियाणा पुलिस से सस्पेंड

हिसार। इंटरनेशनल बॉक्‍सर और अर्जुन अवार्ड विजेता जय भगवान को रिश्‍वत लेने के आरोप में सस्‍पेंड कर दिया गया है। जय भगवान हरियाणा के हिसार में पुलिस इंस्‍पेक्‍टर हैं और उनपर एक बिजनेसमैन से एक लाख रुपये बतौर रिश्‍वत लेने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक जय भगवान ने जुआ खेलने के नाम पर पकड़े गये तीन लोगों को छोड़ने के नाम पर रिश्‍वत ली।

Boxer Jai Bhagwan
इस मामले में एक और पुलिसवाले पर गाज गिरी है और उसे भी सस्‍पेंड कर दिया गया है। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने आदमपुर थाना के इन्चार्ज रहे जय भगवान के खिलाफ मिली शिकायत पर डीएसपी भगवान दास को जांच का जिम्मा सौंपा था। आरोप लगा है कि पुलिस ने 31 अगस्‍त को बिना किसी अपराध एक दुकान से तीन लड़कों को पकड़ लिया और थाने में लाकर बंद कर दिया।

इंस्पेक्टर जय भगवान ने युवकों को छोड़ने की एवज में मुकेश गोयल से एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। इतना ही नहीं, दुकानदारों पर दस-दस हजार रुपये हर माह देने का दबाव भी बनाया। पैसा देने के बाद सभी युवकों को छोड़ दिया गया। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि डीएसपी भगवानदास की जांच रिपोर्ट में आरोप साबित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

कौन हैं जय भगवान

  • 11 मई, 1985 को जन्मे जय भगवान के नाम कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स में दो मेडल दर्ज हैं।
  • जय ने लंदन ओलिंपिक-2012 में लाइटवेट कैटेगरी (60KG) में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था।
  • 2011 में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के रियलिटी शो 'जोर का झटका' में भी हिस्सा लिया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+