जयपुर:आध्यात्मिक मेले में बेची जा रही है भड़काऊ किताब, लिखा सैफ-आमिर दे रहे हैं लव जिहाद को बढ़ावा
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रहे आध्यात्मिक मेले में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सदस्यों की ओर से विवादित लव जिहाद पर एक बुकलेट बांटने का ममला सामने आया है। बता दें कि यह मेला गुरुवार (16 नवबंर) से शुरू हुआ है। इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हिन्दू आध्यात्म एवं सेवा फाउंडेशन (HSSF) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। बुकलेट के लिए मुस्लिम विरोधी जानकारियों को बढ़ाया जा रहा है। यह बुकलेट 5 रुपए में दी जा रही है। इसमें लव जिहाज के खिलाफ कैंपेन चलाते हुए हिन्दू महिलाओं सलाह दी गई है कि वो मुस्लिमों को आंतकी, देशद्रोही,पाक समर्थक,दुष्कर्मी और तस्कर जैसे शब्दों से परिभाषित करें। इतना ही नहीं इस बुकलेट में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उनके चेहरे का इस्तेमाल किया गया है। चेहरे को नकाब से ढका दिखाया गया है और माथे पर बिंदी लगी है।

बेची जा रही बुकलेट में लिखा गया है कि हिन्दू महिलाओं का लव जिहाद के जरिए धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और सैफ अली खान का जिक्र भी किया गया है।
लिखा गया है कि वो अपनी हिन्दू पत्नियों के जरिए दूसरी हिन्दू महिलाओं को इस खेल में फंसा रहे हैं। हालांकि HSSF के अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐसी कोई भी सामग्री बेचे जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह गलत जानकारी है।












Click it and Unblock the Notifications