मुश्किल में टेलीकॉम सेक्टर, 1500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में Vodafone Idea
मुश्किल में टेलीकॉम सेक्टर, 1500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में Vodafone Idea
नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बाद टेलीकॉम सेक्टर मुश्किल में है। टेलीकॉम इंडस्ट्रीज को भारी नुकसान हुआ है। पहले से ही घाटे में चल रही इस इंडस्ट्री को कोरोना काल में बड़ा झटका लगा, जिसके बाद अब वोडाफोन-आइडिया कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। वोडाफोन आइडिया अपने कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी 1500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

वोडाफोन-आइडिया के कर्मचारियों को लग सकता है झटका
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया 1500 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालने की तैयारी कर रही है। सर्विस की कमी की वजह से वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स उससे दूर हो रहे रहे हैं। लगातार हो रहे घाटे के कारण कंपनी ने अपने 22 सर्किल के कामकाज को 10 सर्किल में ही समेट लिया है। सर्किल कम करने के साथ-साथ अब कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या को घटा सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 1500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

आर्डर हुआ बंद
वोडाफोन-आइडिया की मुश्किल बढ़ती जा रही है। पहले से ही ग्राहक कंपनी का साथ छोड़ रहे थे। वहीं अब टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली नोकिया, एरिक्शन, हुवेई और जेडटीई जैसे कंपनियों ने वोडाफोन-आइडिया के 4जी उपकरण के आर्डर लेना बंद कर चुके हैं, ऐसे में कंपनी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के एक्सटेंशन का प्लान भी अटक गया है।

घट रहे हैं कंपनी के यूजर्स
सर्विस में लगातार हो रही गिरावट के कारण वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स की संख्या घट रही है। ग्राहकों की संख्या घटने के साथ-साथ कंपनी पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। मार्च के अंत तक उनका कर्ज 1,12,520 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। इतना ही नहीं कंपनी को एडजेस्टेड ग्रॉस रिवेन्यू के तौर पर सरकार को 50,000 करोड़ से अधिक की रकम भी चुकानी है। ऐसे में कंपनी पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। इस बोझ को कम करने के लिए वोडाफोन-आइडिया अपने खर्च में कटौती कर रही है। सर्किल कम करने के बाद आशंका जताई जा रही है कि कंपनी कर्मचारियों की संख्या को भी कम कर सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications