सट्टा बाजार गर्म, हरियाणा में किसी को भी नहीं मिलेगा बहुमत
नयी दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को हने है। कांग्रेस-भाजपा समेत तमाम क्षेत्रिय पार्टियां चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रही है। जहां चुनावी माहौल में राजनीतिक गलियारे में गहमा-गहमी है तो वहीं सट्टा बाजार भी चुनावी हवाओं से गरमाया हुआ है।

सट्टा बाजार के मुताबिक हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। अंग्रेजी अखबार 'इकोनॉमिक टाइम्स' को मिली खबर के अनुसार बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, लेकिन स्पष्ट बहुमत से ये आंकड़ा काफी दूर होगा।
वहीं सट्टा बाजार के अनुसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के एक बयान से वोटरों के मिजाज पर फर्क पड़ा है।
सट्टा बाजार की माने तो चौटाला द्वारा ये कहे जाने पर की वो जेल में रहकर भी मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएंगे पार्टी के लिए नुकसानदा.क साबित हो सकता है। इस बयान के बाद गैर जाट वोटर, खासकर पढ़े-लिखे लोग, उनकी पार्टी के खिलाफ हो गए हैं।
सटोरियों के मुताबिक यहां कोई भी अकेली पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर सकती है। सट्टा बाजार के मुताबिक हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के ही आसार हैं। सट्टा बाजार ने भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें 28 से 32 सीटें दी है जबकि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के पास 25 के करीब सीटें>
वहीं चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल बड़ी मुश्किल से 25 सीटें ला पाएगी। सट्टा बाजार के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों से कांग्रेस की संभावनाओं पर फर्क पड़ा है लेकिन वह 5 से 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications