बॉम्‍बे हाईकोर्ट पहुंची सुशांत की बहनें, रिया चक्रवर्ती की ओर से दर्ज कराई FIR रद्द करने की मांग

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने अपने खिलाफ बांद्रा पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा स्थित पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर को रद्द करने के लिए सुशांत की दोनों बहनों ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई को 13 अक्‍टूबर के लिए टाल दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्‍योंकि रिया चक्रवर्ती के वकील ने अदालत से जवाब के लिए वक्‍त मांगा।

SSR

बता दें कि रिया चक्रवर्ती भायखला जेल में बंद हैं। रिया और उनके भाई शोविक को ड्रग मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती को अभी और 14 दिन जेल में रहना पड़ेगा। मंगलवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने रिया समेत उनके भाई की न्यायिक हिरासत को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

क्‍या लगाया था रिया ने आरोप

Recommended Video

    Rhea Chakraborty और Showik की न्यायिक हिरासत बढ़ी, नहीं मिली राहत | वनइंडिया हिंदी

    रिया का आरोप था कि प्रियंका सिंह ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया। सुशांत को उनकी बहन गैरकानूनी ढंग से दवाईयां दे रही थी जो कि NDPS एक्ट के तहत आता है। रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि 8 जून की सुबह जब वो सुशांत के घर में थी, तब सुशांत लगातार किसी से फ़ोन पर चैट कर रहा था। जब उसने इस बारे में सुशांत से पूछा, तो सुशांत ने अपनी बहन के साथ फ़ोन पर हो रही ये चैट उसे दिखाई, जिसमें उनकी बहन प्रियंका दिल्ली में बैठे-बैठे अपनी तरफ से सुशांत को साइकोट्रॉपिक ड्रग लेने की सलाह दे रही थी।

    वो भी किसी ऐसे डॉक्टर के हवाले से, जिसने सुशांत को मरीज़ के तौर पर कभी देखा ही नहीं। रिया की इस FIR पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिएक्ट किया था। श्वेता ने ट्वीट कर लिखा था- कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+