G 20: प्रगति मैदान की ओर आ रहे रिक्शे में रखा है बम! खबर फैलते ही एक्शन में आई दिल्ली पुलिस और फिर...
Bomb threat in G 20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। कल यानी 8 सितंबर को विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी थी। ये सभी मेहमान अब भारत में पहुंच चुके हैं। इससे पहले दिल्ली की साज सज्जा के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजामात किए गए थे। इस बीच बेहद ही डराने वाली खबर उस वक्त सामने आई, जब एक शख्स ने दावा किया कि प्रगति मैदान की ओर आ रहे एक ऑटो में कुछ बम और विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। इस बात के फैलते ही हलचल मच गई।
शख्स को ढूंढने में लगी पुलिस
जैसे ही खबर सामने आई, दिल्ली पुलिस चौकस हो गई और खबर फैलाने वाले शख्स की ढूंढ में लग गई। पता चला कि भालवसा डेयरी इलाके का रहने वाला है, जिसने ट्विटर पर ये अफवाह फैलाई कि प्रगति मैदान की ओर आ रहे शख्स के ऑटो में विस्फोटक सामग्री है।

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
अफवाह फैलते ही दिल्ली पुलिस की भालवसा इलाके की टीम ने शख्स को ढूंढ निकाला और गलत खबर फैलाने के अपराध में उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है।
वायरल हो रहा ट्वीट
पुलिस ने बताया कि किस तरह शख्स पब्लिक में झूठी खबर फैलाकर सबको डराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, समय रहते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस का भी इस संबंध में किया गया ट्वीट तेजी से ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें उस शख्स की तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसने अफवाह फैलाई थी।
दिल्ली पुलिस का ट्वीट
आज से शुरू जी 20
जी 20 समिट की बात की जाए, तो देश की राजधानी में इसकी तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। कल विदेशी मेहमान देश की राजधानी दिल्ली में पधारे और यहां सभी राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठाया। अब मेहमानों के आने का सिलसिला खत्म हो चुका है। सभी लोग यहां पहुंच चुके हैं। ऐसे में आज से यानी 9 सितंबर से शुरू होकर ये समिट 10 सितंबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications