कन्नूर में विस्फोटों पर CPI (M) ने कहा - RSS नहीं चाहता शांति

केरल के कन्नूर में संघ और वामपंथी संगठनों के बीच हिंसा पर दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कन्नूर में विस्फोटों पर CPI ने कहा - RSS नहीं चाहता कन्नूर में शांति

नई दिल्ली। केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालयों पर बम फेंके जाने की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने केरल बंद का आह्वान किया। वहीं इस घटना पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। RSS के दफ्तरों पर फेंके गए देशी बम की घटना के बाद संघ विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि मैं चेतावनी देता हूं कि पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ेगा। कहा कि संघ के खिलाफ केरल में कम ना हो रही हिंसा के पीछे विजय पिनयारी की कैबिनेट है।

CPI (M) ने कहा - RSS नहीं चाहता कन्नूर में शांति

वहीं सीपीआईएम के राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने कहा कि सीपीआईएम कन्नूर में शांति लाने की कोशिश कर रही है लेकिन संघ इसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री ने कन्नूर में शांति का माहौल बरकरार रखने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन संघ का रवैया सहयोग भरा नहीं है।
बता दें कि 26 जनवरी देर रात संघ के दो कार्यालयों पर बम फेंका गया, जिसमें 1 व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना है। संघ के कार्यालयों पर बम फेंके जाने के कुछ घंटे पहले सीपीआईएम के दफ्तर पर भी बम फेंका गया था। जिस समय सीपीआईएम के दफ्तर पर बम फेंका गया था, वहां पार्टी के केरल सचिव कोडियेरी एक सभा को संबोधित कर रे थे। इस घटना में भी कुछ लोग घायल हो गए थे। वहीं मामलों की जांच जारी है। ये भी पढ़ें: मुद्दे की बात: क्या है यूपी चुनाव में 24 घंटे बिजली के वादे की हकीकत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+