चेन्‍नई स्‍टेशन पर ट्रेन में हुए बम धमाकों के पीछे ISI का हाथ!

Bomb blast in chennai central has happened after the arrest of ISI agent
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। चेन्नई रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह बेंगलुरू-गुवाहाटी रेलगाड़ी के दो डिब्बों में एक के बाद एक जबरदस्‍त दो बम विस्फोट हुए, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। विस्फोट रेलगाड़ी के चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचने के 10 मिनट के भीतर हुए। इस धमाके की जांच में तमिलनाडु पुलिस के सहयोग के लिए एनआईए की टीम हैदराबाद डीआईजी के नेतृत्व में भेजी जा रही है। एनआईए को जांच सौंपे जाने का मतलब है कि ये आतंकी हमला है। हालांकि गृह मंत्रालय ने भी इस बात को माना है कि यह आतंकी हमला भी हो सकता है।

ब्‍लास्‍ट में उड़े ट्रेन के परखच्‍चे और प्‍लेटफार्म पर फैले खून के धब्‍बों को अगर बीते दिनों के घटनाक्रम से जोड़कर देखें तो इसमें आईएसआई का हाथ नजर आ रहा है। चेन्‍न्‍ई में दो दिन पहले ISI एजेंट गिरफ्तार हुआ था। इसका नाम मोहम्‍मद जफर हुसैन है। ये शख्‍स पाकिस्‍तान से श्रीलंका गया था और वापसी में चेन्‍नई घुस गया था। सूत्रों की मानें तो जफर भारत में सक्रिय स्‍लीपिंग सेल्‍स को एक्‍टिव करने और संगठन में भारी मात्रा में भर्ती करने के लिये आया था।

पूछताछ के दौरान उसने आतंकी हमले के योजना के बारे में जानकारी भी दी थी। इस घटना का इससे कोई लिंक है या नहीं इस जानकारी के लिए उससे पूछताछ हो रही है। वहीं धमाके की वजह जानने के लिए फोरंसिक टीम भी भेजी गई है। फोरेंसिक टीम यह जांच कर रही है कि इस धमाके में किस तरह के विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। वहीं छानबीन में लगी तमिलनाडु पुलिस को चेन्‍नई स्‍टेशन से एक पाइप बम और मिला है। इस केस की जांच सरकार ने एसआईटी और सीबीसीआईडी को सौंप दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने अंदेशा जताया है कि ये आईडी ब्‍लास्‍ट हो सकते हैं।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर..

080:22876288
080-22356409
044-25357398
मोबाइल नंबर: 09731666950

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+