मणिपुर में दूसरा बम ब्लास्ट, इसबार यूनिवर्सिटी गेट के सामने, 7 जख्मी
इंफाल। मणिपुर यूनिवर्सिटी के गेट पर धमाका हुआ है जिसमें 7 लोगों के घायल होने की खबर है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ये IED ब्लास्ट है। आपको बताते चलें कि आज सुबह से मणिपुर में हुआ यह दूसरा ब्लास्ट है।

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे इंफाल में बीएसएफ कैंप के पास धमाका हुआ। इस धमाके में 7 साल का एक बच्चा जख्मी हो गया। बताया जा रहा है मोइरंग पुरेल गांव में हुआ ये धमाका बीएसएफ कैंप को निशाना बनाकर किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications