2 महीने भी नहीं हुए शादी को और नेहा कक्‍कड़ पति को देने लगीं ऐसी धमकी, देखिए VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्‍कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह ने शादी की है। शादी को अभी 2 महीने भी नहीं गुजरे हैं और नेहा अपने पति को धमकियां देने लगी हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अरे... अरे परेशान न हो ये सिर्फ मजाक है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पति रोहनप्रीत सिंह को धमकी देती नजर आ रही है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा है- एक्स कॉलिंग? कर तू कॉल फिर बताती हूं। इस पर रोहनप्रीत सिंह ने कॉमेंट करते हुए लिखा- ओ कोई ना कोई ना कोई ना गुस्सा ना करना। आपको इस गाने से प्यार है और मुझे आपसे प्यार है। आपको बता दें कि नेहा का यह नया गाना है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

2 महीने भी नहीं हुए शादी को और नेहा कक्‍कड़ पति को देने लगीं ऐसी धमकी, देखिए VIDEO

नेहा कक्कड़ ने नेहूप्रीत का हैशटैग का इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर नेहा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उल्‍लेखनीय है कि नेहा कक्कड़ ने द कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था कि शादी से पहले उन्होंने रोहन की एक्स को अनफॉलो करवा दिया था। इस पर इन्होंने गाना 'एक्स कॉलिंग' गाना बना दिया था। कपिल शर्मा कहते हैं कि मैंने तो मजाक में पूछा था ये तो सच्ची स्टोरी थी कोई। रोहनप्रीत के गाने एक्स कॉलिंग में उनके साथ टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हैं। इसे दो करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

पूरा परिवार नेहा और उनकी अचीवमेंट्स पर गर्व महसूस करता है

हाल ही में रोहनप्रीत ने इंडियन आइडल शो के मंच पर अपनी लव लाइफ और पहली मुलाकात की स्टोरी को शेयर किया था। रोहनप्रीत ने कहा था कि वो खुद और उनका पूरा परिवार नेहा और उनकी अचीवमेंट्स पर गर्व महसूस करता है। इतने बड़े स्टेज पर खड़ा होने के लिए रोहनप्रीत खुद को शुक्रगुजार मानते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी मां से इस बात का जिक्र किया है कि वे खुशकिस्मत हैं कि नेहा की वजह से उन्हें इतने बड़े और प्रतिष्ठित मंच पर आने का मौका मिला है। रोहनप्रीत ने 'इंडियन आइडल' के अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि 'यह सबसे बड़े स्टेज में से एक है और मैं अपनी पत्नी के कारण इस पर खड़ा हूं कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मनाता हूं, मुझे नेहा पर बहुत गर्व महसूस होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+