दिग्गज सिंगर Asha Bhosle का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के घंटों बाद रीस्टोर

नई दिल्ली। Asha Bhosle Instagram Account: बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के घंटों बार रीस्टोर हो गया है। 87 वर्षीय भोसले को अकाउंट हैक होने के बाद एक 'कॉपीराइट वॉइलेशन' वाला मैसेज आया था। जिसके बाद उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया और अपने फैंस से कहा कि अगर उन्हें भी अपनी प्रोफाइल पर ऐसा कोई मैसेज आता है तो उसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया ना दें। घंटों बाद फिर वह अपना इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर सकीं।

Asha Bhosle, singer Asha Bhosle, Asha Bhosle instagram hacked, Asha Bhosle instagram account, Asha Bhosle cyber security, Asha Bhosle account hacked, Asha Bhosle songs, Asha Bhosle latest news, Asha Bhosle controversy, Asha Bhosle news, Asha Bhosle youtube, bollywood news, bollywood, social media, instagram, आशा भोंसले, सोशल मीडिया, बॉलीवुड न्यूज, इंस्टाग्राम अकाउंट

आशा भोसले ने ट्वीट कर कहा, 'कृपया सचेत रहें कि मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और आपको भी ऐसा मैसेज मिल सकता है जैसा मैंने नीचे पोस्ट किया है। कृपया इसे इग्नोर करें और कुछ भी रिसपॉन्स ना दें। हम मेरे अकाउंट को दोबारा मेरे नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहे हैं। धन्यवाद।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं ये औपचारिक तौर पर बताना चाहती हूं कि इंस्टाग्राम टीम को त्वरित प्रतिक्रिया और बढ़िया सहयोग के लिए धन्यवाद, मेरा अकाउंट मुझे वापस मिल गया है। आप सभी को अपने धैर्य के लिए धन्यवाद।'

आपको बता दें कि आशा भोसले का अकाउंट अब पूरी तरह से ठीक हो गया है। इन दिनों कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने अकाउंट के हैक होने की शिकायत करते रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री से राजनेता बनीं उर्मिला मातोंडकर, सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मैसी और कोरियोग्राफर फराह खान का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गया था। बीते हफ्ते ही फराह खान ने अपने फैंस से आग्रह किया था कि उनके हैक अकाउंट से आए किसी भी मैसेज का जवाब ना दें, अगर वह अपने खुद के अकाउंट को हैक होने से बचाना चाहते हैं।

Deepika Padukone: 'रणवीर सिंह से पहले मैंने प्यार में कई बार धोखा खाया', जब दीपिका ने लव लाइफ पर की खुलकर बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+