राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने शेयर की ये पहली पोस्‍ट, लोग हुए इमोशनल

मुंबई, 3 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और फेमस बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। राज पर कथित तौर पर अपने ऐप हॉटशॉट्स पर अश्लील फिल्‍में बनाने और प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है। राज कुंद्रा के अरेस्‍ट होने के बाद पहली बार इस मुद्दे पर उनकी पत्‍नी शिल्‍पा शेट्टी ने सोमवार को चुप्‍पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पहली बार पोस्ट शेयर कर लंबा स्टेटमेंट दिया था। इसके एक दिन बाद मंगवार को उनके बेटे वियान का पोस्ट भी सामने आया है।

शिल्‍पा के बेटे वियान ने शेयर किया ये पहला पोस्ट

शिल्‍पा के बेटे वियान ने शेयर किया ये पहला पोस्ट

पिता की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद विवाद के बीच बेटे वियान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है।वियान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और अभिनेत्री शिल्पा के साथ तीन तस्वीरों का एक एल्बम साझा किया। जिसमें एक फोटो में शिल्पा वियान को गले लगाकर हग और किस करती नजर आ रही हैं। वियान के पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। वियान ने स्टोरी स्टेटस में वह स्टेटमेंट भी लगाया है जो उनकी मां शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट किया था।

Recommended Video

    Raj Kundra Poronography Case: पति Raj की गिरफ्तारी पर Shilpa Shetty ने दिया बयान | वनइंडिया हिंदी
    वियान ने मां शिल्‍पा के बयान को फिर से साझा किया है

    वियान ने मां शिल्‍पा के बयान को फिर से साझा किया है

    यह पोस्ट शिल्पा द्वारा पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी करने के एक दिन बाद आया है। वियान ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के बयान को फिर से साझा किया है।

    शिल्‍पा ने लिखा था ये इमोशनल पोस्‍ट

    शिल्‍पा ने लिखा था ये इमोशनल पोस्‍ट

    अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी ने सोमवार को एक बड़ा सा नोट में शेयर किया जिसमें लिखा कि पिछले कुछ दिन उनके लिए हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। "अफवाहें और आरोप लगे हैं। मीडिया और (ऐसा नहीं) शुभचिंतकों द्वारा मुझ पर बहुत सारे अनुचित आरोप लगाए गए हैं। बहुत सारे ट्रोलिंग / सवाल किए गए ... न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार के लिए भी। मेरा स्टैंड ...मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। और इस मामले पर ऐसा करने से बचना जारी रखूंगी क्योंकि यह विचाराधीन है, इसलिए कृपया मेरी ओर से झूठी खबरें देना बंद करें।

    शिल्‍पा शेट्टी मेरे बच्चों की खातिर हमारी निजता का सम्मान करें

    शिल्‍पा शेट्टी मेरे बच्चों की खातिर हमारी निजता का सम्मान करें

    शिल्पा ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, और एक परिवार के रूप में, वे अपने सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का सहारा ले रही हैं। "लेकिन, तब तक मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं - विशेष रूप से एक माँ के रूप में - मेरे बच्चों की खातिर हमारी निजता का सम्मान करें और आपसे अनुरोध है कि आप उसी की सत्यता की पुष्टि किए बिना आधी-अधूरी जानकारी पर टिप्पणी करने से बचें। मुझे कानून का पालन करने पर गर्व है। पिछले 29 वर्षों से भारतीय नागरिक और एक मेहनती पेशेवर हूं। लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है और मैंने कभी किसी को निराश नहीं किया है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+