प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ती उम्र में बॉडी में हो रहे बदलाव पर खुलकर की बात, जानें क्या कहा
मुंबई, 13 मई। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में खूब धूम मचाई है। 38 वर्षीय एक्ट्रेस को पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी को लेकर जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने बढ़ती उम्र में अपनी बॉडी में हो रहे बदलाव के बारे में खुलकर बात की। जिसको लेकर उन्होंने पिछले दिनों बहुत कुछ सुना और बर्दास्त किया।

प्रियंका बोलीं मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा
2000 में मिस वर्ल्ड रही अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा ने याहू लाइफ से बात करते हुए कहा की मेरी बॉडी को लेकर कई सालों से जमकर स्कूटनी की जा रही है। उन्होंने कहा मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि मेरे पर इसका असर नहीं होता। मैं ये स्वीकार करती हूं कि मेरा शरीर अब पहले की तरह नहीं रहा। जैसे सबके साथ होता है मेरे साथ भी हुआ। अब बहुत कुछ बदल गया है। मेरा आज से 10 या 20 साल पहले जैसा शरीर अब वैसा नहीं है।
Recommended Video

प्रियंका बोलीं इसे स्वीकार करना पड़ता है
प्रियंका चोपड़ा ने कहा मुझे इसे मानसिक रूप से स्वीकार करना होगा कि ठीक है ऐसा ही है। अब मेरा शरीर ऐसा ही दिखता है। एक्ट्रेस ने कहा ये जरूरी है कि असल में जो आप दिखते हैं उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आप क्या कर रहे हैं। आप इसके साथ किस तरह से पेश आ रहे हें। इससे हमारे आत्मविश्वास का पता चलता है।

प्रियंका बोलीं - मेरे कॉन्फिडेंस का मेरी बॉडी का कोई लेना देना नहीं
प्रियंका ने आगे कहा मैं हमेशा इस पर विचार करती हूं कि मैं कैसे योगदान कर रही हूं? मेरा उद्देश्य क्या है? जो मुझे काम मिला है उसे मैं अच्छी तरह से कर रही हूं कि नहीं। उन्होंने कहा मैं अच्छी चीजों पर फोकस करती हूं। उन्होंने कहा जब मैं अपने शरीर के बारे में अच्छा महसूस नहीं करती, मैं उस वक्त भी वही काम करती हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। उन्होंने कहा मैं ये जानती हूं कि मेरे आत्मविश्वास और दूसरों को प्रभावित करने की मेरी क्षमता का मेरे शरीर से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा कॉन्फिडेंस वैसा ही है। '

प्रियंका चोपड़ा लंदन में रहकर कर रही ये काम
बता दें इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में रह रही हैं और उन्हें हॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर हैं। फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग की है। किताब 'अनफिनिश्ड' पर भी काम किया। इसके अलावा प्रियंका ओटीटी पर सीरीज 'सिटडेल' पर भी काम कर रही हैं। इसके अलावा अपने पति निक जोनस जो कि अमेरिकन सिंगर हैं उनके साथ मिलकर भारत के लिए कोरोना फंड एकत्र कर रहे हैं। अब तक प्रियंका और निक ने करोड़ाें रुपए का फंड एकत्र कर भारत भेज कर मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications