मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, तस्वीरें लेने पर फोटोग्राफर पर झल्लाई, Video वायरल
मुंबई, 17 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद अचानक सुर्खियों में आई रिया चक्रवर्ती को आज पूरा देश जानता हैं। उनका सुशांत की मौत से लेकर ड्रग्स केस तक में नाम जुड़ा हुआ है। हालांकि इस वक्त वो बेल पर बाहर हैं और हाल में वह मुंबई एयरपोर्ट पर सिटी से बाहर जातीं हुईं स्पॉट की गईं। इस दौरान वहां मौजूद कैमरों ने रिया चक्रवर्ती को अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि रिया से इस दौरान फोटोग्राफर्स ने फोटो के लिए रिक्वेस्ट की, लेकिन रिया ने ऐसा जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

सूट में दिख रही थीं क्यूट
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती को लेकर वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इस दौरान उन्होंने ग्रीन और व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था। साथ ही मैचिंग सफेद मास्क और लाल स्टाइलिश बैग के साथ फेसशील्ड लगाए हुए थी। हरे और सफेद की पारंपरिक पोशाक यानी सूट में रिया हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
फोटोग्राफर पर झल्लाई रिया चक्रवर्ती
दरअसल, एयरपोर्ट पर आने के बाद से ही उनकी फोटो लेने के लिए फोटोग्राफर्स दौड़ने लगे। फोटोग्राफर्स उनसे एक फोटो देने की रिक्वेस्ट करने लगे, लेकिन रिया ने बिना कुछ बोले हाथ से रुकने का इशारा कर दिया। फिर वो धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी और चेकिंग प्वाइंट पर आकर फिर फोटोग्राफर्स ने उनसे फोटो के लिए रुकने के लिए बोला तो रिया ने झल्लाते हुए कहा कि यहां तो रुकना ही था। पूरी वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर वायरल भायनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकीं रिया
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त स्मिता पारिख ने रिया चक्रवर्ती को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सुशांत से मिलने से पहले रिया चक्रवर्ती आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। स्मिता पारिख ने 11 अप्रैल 2021 को किए अपने ट्वीट में लिखा था कि रिया सुशांत से मिलने से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल से जांच कर रही एनसीबी ने रिया और उनके भाई को पिछले साल गिरफ्तार किया था। इसके बाद अक्टूबर में उनको जमानत मिल गई थी।

एक्टर साकिब सलीम के साथ आईं नजर
हाल ही रिया एक्टर साकिब सलीम के साथ नजर आईं थी। इस दौरान उनकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। रिया चक्रवर्ती, साकिब सलीम और मनीष मल्होत्रा के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग के लिए रवाना हुए थे। वहीं अगर रिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको अपनी फिल्म 'चेहर' की रिलीज का इंतजार है, जिसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ वो स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications