राखी सावंत ने अपनी कैंसर से जूझ रही मां की खाई कसम, बोलीं- ...मेरा पति रितेश सच में है

मुंबई, अप्रैल 24: अपने ड्रामेबाजी से हर वक्त सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत फिर एक बार चर्चाओं में हैं। राखी कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्सों को लेकर लोगों की जुबान पर चढ़ी रहती हैं। ऐसे ही अब एक बार फिर राखी ने अपनी शादी और पति का जिक्र किया है। यहां तक की राखी सावंत ने अपने पति रितेश की सच्चाई के लिए अपनी मां की कसम भी खाई है। राखी ने साफ बताया है कि उनकी शादी एक सच है और उनके पति रितेश कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं हैं।

मां की कसम खाती हूं रितेश मेरे पति हैं...

मां की कसम खाती हूं रितेश मेरे पति हैं...

दरअसल, बिग बॉस-14 के घर में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा के दौरान राखी सांवत ने पति और अपनी शादी का जिक्र किया था। अब फिर एक बार रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में राखी ने फिर अपनी शादी और पति के बारे में खुलकर बात की। राखी ने बताया कि मैं कभी झूठ नहीं बोलती और मेरी मां से बढ़कर मेरे लिए कोई नहीं है। मैं अपनी मां की कसम खाती हूं कि मेरे पति हैं मैंने शादी की है, लेकिन वो भारत में नहीं हैं।

किस मोड़ पर जा रही मेरी शादी

किस मोड़ पर जा रही मेरी शादी

इसके अलावा राखी सावंत ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी शादी अब किस मोड़ पर जा रही हैं। राखी ने बताया कि अभी मुझे नहीं पता कि मैं कौन से स्टेज पर हूं। शादी के स्टेज पर हूं या नहीं। यहां अभी भी लॉकडाउन चल रहा है, मुझे नहीं पता कि मैं अपने हसबैंड के साथ रहूंगी या नहीं। उनका डिवोर्स होगा या नहीं। मुझे कुछ पता नहीं अभी तक क्योंकि वो कनाड़ा में हैं और वहां अभी वीजा शुरू नहीं हुआ है।

दोनों को मिल रहे कई ऑफर

दोनों को मिल रहे कई ऑफर

इसके अलावा राखी ने बताया कि उन्हें रितेश के साथ रियलिटी शो में आने के लिए बहुत सारे ऑफर मिल रहे हैं। उसने कहा कि एक बार मां ठीक हो जाए, तो वे एक साथ बैठेंगे इस पर फैसला करेंगे। हाल ही में राखी को बिग बॉस 14 में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। इस दौरान रितेश का नाम शो में कई बातचीत में सामने आया और उन्होंने खुलासा किया कि उसकी शादी हुई है। उसने यह भी दावा किया कि उसने लगभग दो वर्षों में उसे नहीं देखा है। हालांकि अभी तक राखी ने अपने पति की एक फोटो भी अपने फैन्स के साथ शेयर नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+