20 साल बाद 'गदर' का बनेगा धांसू सीक्वल!, एक बार फिर हैंडपंप उखाड़ते नजर आएंगे सनी देओल
मुंबई: सनी देओल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब उसके 20 साल बाद एक बार फिर इस फिल्म की चर्चा दोबारा हो रही है। फिल्म की चर्चा के पीछे कारण है इसका सीक्वल बनाने की तैयारी। जी हां, खबरों की मानें तो फिल्म की सीक्वल बनाने की तैयारी जोरों पर है। साल 2001 में बॉलावुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म अब दोबारा दर्शकों के दिलों पर राज करने आ सकती है। गदर के एक-एक डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। हालांकि अभी इस बारे में पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है, लेकिन फिल्म के सीक्वल के संकेत मिले हैं।

सनी देओल और अमीषा पटेल फिर दिखेंगे साथ!
सूत्रों की मानें तो गदर के मेकर्स ने फिल्म के अगले भाग का प्लाट तैयार कर स्क्रिप्ट का काम करना शुरू कर दिया है। पहले की तरह सनी देओल और अमीषा पटेल कहानी का एक हिस्सा होंगे, जबकि निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष जिन्होंने पहली गदर में जीते की किरदार निभाया था, उनका भी अहम रोल रहेगा। निर्देशक ने कहा बताया कि एक सीक्वल के बारे में बात चल रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि सही समय आने पर करेंगे।

1947 में भारत-पाक बंटवारे पर बनीं थी फिल्म
आपको बता दें कि गदर: एक प्रेम कथा को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया, जो 1947 में भारत के विभाजन के दौरान की हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के अलावा अमरीश पुरी का भी अहम किरदार था। वहीं अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष ने बाल कलाकार के रूप में देओल और पटेल के बेटे की भूमिका निभाई थी। गदर फिल्म के लिए अमीषा पटले का 12 घंटे तक ऑडिशन चला था। ऑडिशन देने आई 500 लड़कियों में से उनको चुना गया था।

बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके उत्कर्ष शर्मा
गदर में तारा सिंह के बेटे बने उत्कर्ष शर्मा फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए है। उत्कर्ष शर्मा डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। साल 2018 में फिल्म जीनियस से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खबरों के माने तो अनिल शर्मा भी इस वक्त अपनी दूसरी फिल्म 'अपने 2' के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त है, जो जून तक लंदन में चलेगा। ऐसे में अगर सब कुछ सही रहा तो फिर एक बार सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications